शिक्षकों को शो-कॉज नोटिस जारी: DEO ने स्कूलों का किया निरिक्षण… कई शिक्षक मिले गायब… अब शो-कॉज नोटिस हुआ जारी

बेमेतरा। जिला शिक्षा अधिकारी अरविन्द कुमार मिश्रा के द्वारा कल विकासखण्ड बेरला के शासकीय प्राथमिक शाला पिपरोलडीह, कुम्ही, भाठापारा आनंदगांव, सुरहोली, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सुरहोली, कुम्ही, देवरी, शासकीय हाई स्कूल देवरी तथा शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल सरदा, बारगांव एवं आनंदगांव का निरीक्षण किया गया। शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला देवरी के निरीक्षण के दौरान प्रधान पाठक टी.आर.साहू अनुपस्थित पाए गए।

28 नवम्बर 2022 को विद्यालय के एक शिक्षक के द्वारा दिए गए अवकाश आवेदन को भी प्रधान पाठक के द्वारा पाठकान पंजी में एन्ट्री नहीं किया गया इसके लिए प्रधान पाठक शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला देवरी टी.आर.साहू को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। निरीक्षण के दौरान डी.ई.ओ. मिश्रा द्वारा मध्यान्ह भोजन योजना का संचालन, पाठ्यक्रम की प्रगति तथा शिक्षकों की नियमित उपस्थिति के संबंध में जानकारी ली गई। हायर सेकण्डरी स्कूल बारगांव के निरीक्षण के दौरान जिला शिक्षा अधिकारी अरविन्द मिश्रा ने बच्चों से पढ़ाई की जानकारी ली। विद्यार्थियों ने हिन्दी विषय की पढ़ाई नहीं होने की बात बताई जिस पर डी.ई.ओ. मिश्रा ने प्राचार्य को हिन्दी विषय की पढ़ाई प्रारंभ करवाने तथा कृत कार्यवाही से अवगत कराने हेतु निर्देशित किया।

डी.ई.ओ. मिश्रा के निरीक्षण के दौरान शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल आनंदगांव से पोषण कुमार देशमुख सहायक ग्रेड-2, कविता ध्रुव सहायक ग्रेड-3 एवं विरेन्द्र कुमार टण्डन व्याख्याता अनुपस्थित पाए गए। शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला कुम्ही में श्री प्रकाश चन्द्र साहू शिक्षक एल.बी. अनुपस्थित पाए गए। अनुपस्थित शिक्षकों को कारण बताओ सूचना जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

फांसी पर लटका मिला पति-पत्नी का शव, एक साल...

गरियाबंद. छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में पति के बाद पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सोमवार सुबह दोनों की फांसी पर लटकी हुई लाश...

भिलाई के सूर्या मॉल में स्पा सेंटर पर पुलिस...

भिलाई। शहर के सूर्या टीआई मॉल स्थित सेंसेशन स्पा सेंटर में पुलिस ने शिकायत के आधार पर रेड कार्रवाई की। पुलिस को स्पा सेंटर...

महिला मित्र से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या,...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में युवक की मारपीट से हुई मौत के मामले में जूटमिल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों...

NEET में द फ्लैश एकेडमी के 25 विद्यार्थियों का...

भिलाई। द फ्लैश एकेडमी, भिलाई की ओर से NEET परीक्षा में सफल विद्यार्थियों के सम्मान में भव्य एवं गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया।...