CG – SI नियुक्ति रद्द: अभ्यर्थियों को लगा बड़ा झटका… आबकारी उप निरीक्षक पदों पर जारी नियुक्ति आदेश निरस्त

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आबकारी विभाग में चयनित उप निरीक्षकों की चयन सूची पर घमासान मच गया है। सरकार के इस आदेश ने युवाओं को बड़ा झटका दिया है। दरअसल, आबकारी विभाग ने नियुक्ति आदेश को निरस्त कर दिया है। अपर आयुक्त ने आदेश जारी कर कहा कि, तकनीकी कारणों से तत्काल प्रभाव से आबकारी SI की पद स्थापना निरस्त की जाती है। आपको बता दें कि, यह परीक्षा लोक सेवा आयोग ने वर्ष 2024 में आयोजित की थी। यहां नीचे जारी आदेश की कॉपी देखे जा सकते हैं।

जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने हाल ही में आयोजित राज्य सेवा परीक्षा-2024 की चयन सूची जारी की थी। इस चयन सूची के आधार पर विभिन्न विभागों में पदस्थापना की प्रक्रिया शुरू की गई थी, जिसमें आबकारी विभाग के अंतर्गत उप निरीक्षक पद भी शामिल था। चयन सूची जारी होने के बाद नियुक्ति आदेश भी जारी कर दिए गए थे, लेकिन अब अचानक आबकारी उप निरीक्षक पद से संबंधित नियुक्ति आदेश को रद्द कर दिया गया है।

बता दें कि 2024 में सीजीपीएससी द्वारा आबकारी विभाग में 85 पदों पर अभ्यर्थियों का चयन किया गया था। लंबे समय से अभ्यर्थी नियुक्ति प्रक्रिया के पूरा होने का इंतजार कर रहे थे। ऐसे में उनकी नियुक्ति को निरस्त कर दिया गया है। आबकारी विभाग के इस आदेश के बाद से चयनित अभ्यर्थियों में असमंजस और निराशा का माहौल है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सड़क हादसे के बाद बेकाबू भीड़ का डायल-112 टीम...

अंबिकापुर। सड़क दुर्घटना में तीन युवकों की मौत के बाद गुस्साई भीड़ ने डायल-112 की टीम पर हमला कर दिया। भीड़ ने मौके पर पहुंचे...

ब्लाइंड मर्डर का खुलासा : लिव-इन पार्टनर ने की...

रायगढ़। रायगढ़ जिले के पूंजीपथरा थाना क्षेत्र में अधेड़ महिला का जला हुआ शव मिलने के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया...

CG Crime : मासूम बालक के साथ दुष्कर्म का...

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक 3 वर्षीय मासूम बालक के साथ अमानवीय कृत्य...

छत्तीसगढ़ में ISI का संदिग्ध गिरफ्तार: NTPC और प्लांट...

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में पुलिस ने किराएदार सत्यापन अभियान के दौरान पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI से कथित संबंध रखने वाले एक संदिग्ध...