शिवनाथ कांप्लेक्स की बिल्डिंग में लगी आग: अचानक लगी आग से अफरा-तफरी…दमकल कर्मियों ने मशक्कत के बाद पाया आग पर काबू

भिलाई। शहर के बीच में स्थित शॉपिंग कांप्लेक्स की बिल्डिंग में बीती रात आग लग गई। अचानक लगी इस आग से अफरा-तफरी मच गई थी। घटना की जानकारी लगने पर तुरंत दमकल वाहन मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया।

यह कार्यालय जीईरोड पर स्थित शिवनाथ कांप्लेक्स में प्रथम माले में एक ऑफिस है। मिली जानकारी के मुताबिक, अगजनी की घटना शार्ट सर्किट से होना बताया जा रहा है। आगजनी में कई अहम दस्तावेज समेत कई समान जलकर खाक हो गए है। बताया जा रहा है कि ऑफिस के बाजू में बिजली कंपनी का ट्रांसफार्मर भी स्थित है।

ट्रांसफार्मर की आग इतनी तेज थी कि उक्त ऑफिस के अलावा आसपास में कई बड़े दुकान अस्पताल भी चपेट में आ सकते थे लेकिन दमकल कर्मी मौके पर पहुंचकर बड़े हादसे से लोगों को बचा लिया।

उसके बाद अब फिर इस कार्यालय में आग लगने से नुकसान की जानकारी अभी नहीं मिल पाई है। लेकिन यहां भी नुकसान भारी हुआ है। जांच के बाद कि नुकसान का आंकलन किया जा सकता है। आग बुझाने में अग्निशमन कर्मीमहेंद्र चंदेल ,अवतार ,हीरामन, राजू, डीवहार शामिल थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

मामूली विवाद पर चाकू से वार, दुर्ग पुलिस ने...

भिलाई। दुर्ग पुलिस ने थाना पुरानी भिलाई में चाकू मारकर फरार हुए एक आरोपी और एक अपचारी बालक को गिरफ्तार कर लिया है। मामूली...

दुर्ग पुलिस का वारंटियों के खिलाफ विशेष अभियान, 167...

दुर्ग। दुर्ग पुलिस ने 29-30 जून की रात जिलेभर में स्थाई और गिरफ्तारी वारंटियों को पकड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया। इस दौरान सभी...

Durg News: सेक्सटॉर्शन का मामला, महिला ने प्रेमजाल में...

दुर्ग। नंदनी थाना क्षेत्र में सेक्सटॉर्शन का मामला सामने आया है। एक महिला ने युवक को प्रेमजाल में फंसा कर अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल...

न्यायधानी में इस न्याय की देशभर में चर्चा: बिलासपुर...

बिलासपुर। बिलासपुर पुलिस ने नौकरी लगाने के नाम पर फ्रॉड करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही पुलिस ने पहली बार...