SI की रेलवे ट्रैक पर मिली लाश: पत्नी-बेटी की हत्या कर सब-इंस्पेक्टर ने ट्रेन से कटकर की खुदकुशी… जांच में जुटी पुलिस

SI’s dead body found on railway track

क्राइम डेस्क। भोपाल में शनिवार सुबह कोलार थाना क्षेत्र में रहने वाले एक उप निरीक्षक ने अपनी पत्नी और बेटी की हत्या करने के बाद ट्रेन से कटकर खुदकुशी कर ली है। घटना का पता शनिवार दोपहर चला। पत्नी और बेटी की हत्या कर खुदकुशी करने वाला उप निरीक्षक पुलिस की विशेष शाखा (एसबी ब्रांच) में पदस्थ था।

बता दें कि मृतक साल 2016 बैच का उप निरीक्षक था। मिसरोद और कोलार थाना पुलिस मामले की संयुक्त रूप से जांच कर रही है। कोलार थाना पुलिस के अनुसार, उप निरीक्षक सुरेश तायड़े एसबी शाखा में पदस्थ था और ललिता नगर में रहता था। उसने शुक्रवार-शनिवार की दरम्यानी देर रात अपनी पत्नी और मासूम बेटी की हत्या करने के बाद मिसरोद थाना क्षेत्र में जाकर ट्रेन से कटकर खुदकुशी कर ली। ट्रेन की पटरी पर लाश मिलने के बाद मिसरोद पुलिस ने उसकी शिनाख्ती के प्रयास किए, तब उप निरीक्षक होने का पता चला।

इसके बाद कोलार पुलिस उसके परिजनों को जानकारी देने जब ललिता नगर स्थित घर पहुंची तो उसकी पत्नी और बेटी की गला काटकर हत्या की गई थी। प्रथम दृष्टया एसआई द्वारा पत्नी और बेटी की हत्या करने के बाद खुदकुशी करना सामने आया है। उसके परिजनों और पत्नी के मायके वालों से पुलिस संपर्क कर रही है। पड़ोसियों के साथ रिश्तेदारों और साथी कर्मचारियों से उसके घरेलू कलह और विवाद का कारण पता लगाने में पुलिस जुटी हुई है। हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस के आला अधिकारी भी कोलार स्थित ललिता नगर उसके निवास पहुंचे हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

आत्मनिर्भर बनने महिलाओं को किया जागरूक, श्रुति फाउंडेशन ने...

दुर्ग। श्रुति फाउंडेशन छत्तीसगढ़ संस्था ने महिला स्व सहायता समूहों की बहनों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। रूपलता साहू संस्था की दुर्ग जिला...

पहले ही साल में रूंगटा इंटरनेशनल स्किल्स यूनिवर्सिटी ने...

भिलाई. प्रदेश के इंजीनियरिंग कॉलेजों में दाखिले के लिए चल रही काउंसलिंग के तहत पहले चरण का सीट आवंटन बुधवार को जारी हो गया।...

CG – TI सस्पेंड: बिना सुचना दिए थाना प्रभारी...

TI suspended अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर एसपी ने लेनदेन और बिना अनुमति के पुलिस टीम को बंगाल भेजने वाले थाना प्रभारी और दो हेड कांस्टेबल...

देव सूर्य मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब: MLA...

भिलाई। आज भिलाई नगर के युवा एवं ऊर्जावान विधायक देवेंद्र यादव ने बिहार के औरंगाबाद जिले के देव स्थित ऐतिहासिक त्रेतायुगीन पश्चिमाभिमुख सूर्य मंदिर...