बिलासपुर में स्मृति ईरानी ने लगाई हुंकार: रैली में बोलीं- कोरोना काल में मोदी जी घर-घर राशन पहुंचा रहें थे और CG में सरकार शराब पहुँचाने में लगी थी…MP विजय ने कहा- माताओं-बहनों की हुंकार गद्दी छोड़ो भूपेश सरकार; CM बघेल ने दी ये प्रतिक्रिया

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधनी बिलासपुर में BJP ने महिलाओं पर बढ़ते अपराध और शराबबंदी को लेकर छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार के खिलाफ महिला मोर्चा ने आज बिलासपुर में महतारी हुंकार रैली निकाली। इस रैली में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी शामिल हुई। जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी कांग्रेस और छत्तीसगढ़ सरकार पर जमकर बरसी। रैली में शामिल होने के बाद जनसभा को संबोधित करते हुए स्मृति ने राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि हम घर में घुसकर वार करते हैं। अंग्रेजी में A फॉर अमेठी और B फॉर बिलासपुर और अब C फॉर छत्तीसगढ़ होगा। उनका आशय अमेठी के बाद अब बिलासपुर और छत्तीसगढ़ में जीत का था।

उन्होंने कहा हाथ में गंगाजल लेकर छलने निकले कांग्रेस नेता बताएं महिलाओं के साथ लगातार अत्याचार, अपराध क्यों हो रहे हैं। जनता की तिजोरी कैसे लूटी जाए इसमें सरकार की रुचि है। स्मृति ईरानी ने कहा कि वो BJP के सवालों का जवाब नहीं देंगे। मैं सरकार से पूछना चाहती हूं कि विपदा की घड़ी में एक तरफ मोदी घर-घर अनाज पहुंचा रहे थे, दूसरी तरफ यहां सरकार लोगों के घर में शराब पहुंचा रही थी। सब जानते हैं कि यहां कि सरकार का रिमोट कंट्रोल किसके हाथ में है। सत्ता हो या संगठन ये केवल पैसे लूटने का काम करते हैं। मंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ की गरीब जनता ने क्या पाप किया, सरकार ने 16 लाख परिवारों की छत छीन ली।

छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा के आह्वान में प्रदेश महिला मोर्चा द्वारा बिलासपुर में आयोजित महतारी हूंकार रैली के मुख्य आतिथ्य स्मृति ईरानी केन्द्रीय मंत्री भारत सरकार, रेणुका सिंह केन्द्रीय राज्य मंत्री, रमन सिंह पुर्व मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़.शासन और अरूण साव प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के आतिथ्य मे सपन्न हुआ। इस अवसर में दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल भी बिलासपुर मे आयोजित हुंकार रैली मे शामिल हुए। सांसद विजय बघेल ने कहा- माताओं – बहनों की हुंकार गद्दी छोड़ो भूपेश सरकार।

भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ प्रदेश महिला मोर्चा ने महतारी हुंकार रैली निकाल कर पटेल ग्राउंड दयालबंद जगमल चौक बिलासपुर में आम सभा को सम्बोधित किया। इस रैली में केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, पुर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव सहित अन्य प्रदेश पदाधिकारियों ने सम्बोधित किया। केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने मुख्यमंत्री भुपेश बघेल पर जमकर लताड़ लगातें हुए कहा, यहां के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी रिमोट कंट्रोल से चलने वाली सरकार है सोनिया और सौम्या के इशारे मे प्रदेश सरकार चल रही है।

स्मृति ने आगे कहा, कोरोना काल में एक तरफ 80 करोड़ देश वासियों को जीवन जीने के लिए राशन सामान मोदी जी दे रहे थे और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मौत का सामान शराब दें रहे थे। छत्तीसगढ़ राज्य में भुपेश की सरकार को विकास कार्यों के लिए मोदी सरकार ने नौ हजार चार सौ करोड़ रुपए दिए हैं। इस अवसर पर सांसद दुर्ग लोकसभा की कि अगुवाई मे हजारों की संख्या मे माता बहनों ने शामिल होकर माता बहनों की हुंकार गद्दी छोडो भुपेश सरकार की नारे लगाई गई।

CM बघेल ने स्मृति ईरानी पर साधा निशाना

CM भूपेश बघेल से जब पत्रकारों ने BJP महिला मोर्चा द्वारा बिलासपुर में किए जा रहे महतारी हूंकार रैली में शामिल होने यहां पहुंचीं ईरानी के दौरे के बारे में पूछा गया तब उन्होंने कहा, ”स्मृति ईरानी जी को यह बताना चाहिए कि रेल गाड़ियां क्यों बंद है। क्या महिलाएं ट्रेनों में यात्रा नहीं करती हैं। सबसे ज्यादा महिलाएं ट्रेन में यात्रा करती हैं। यह सुविधाजनक और सस्ता है। ट्रेन बंद कर रखी हैं। स्मृति ईरानी जी आई हैं तो जरूर इसमें सुधार होगा।”

भूपेश ने कहा, ”स्मृति ईरानी जी को (पिछली सरकार के दौरान) झलियामारी कांड (2013 में कांकेर जिले में आदिवासी बालिका छात्रावास की 15 नाबालिगों के साथ यौन उत्पीड़न की घटना) तथा महिलाओं का गर्भाशय निकालने और नसबंदी के दौरान महिलाओं की मौत के मामले का भी जवाब देना चाहिए।” मुख्यमंत्री बघेल ने आगे कहा की ”महिलाओं के खिलाफ हो रहे अपराध की तुलना करना है तो उत्तर प्रदेश से कर लें। वहां कितना अपराध हो रहा है और यहां कितना अपराध हो रहा है। यहां जितनी भी घटनाएं हुई है, उन सबके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई और सभी में कार्रवाई हुई है।”

खबरें और भी हैं...
संबंधित

Durg News : पूर्व भारतीय क्रिकेटर राजेश चौहान पर...

दुर्ग। पूर्व भारतीय क्रिकेटर राजेश चौहान पर ट्रांसपोर्ट का काम दिलाने का झांसा देकर करीब 17.52 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप लगा...

स्कूल बस की चपेट में आने से मासूम...

मोहला-मानपुर। जिले के मानपुर ब्लॉक में एक दर्दनाक सड़क हादसे में करीब तीन वर्षीय मासूम बच्ची की मौत हो गई। हादसा खड़गांव थाना क्षेत्र...

सड़क हादसों पर हाईकोर्ट सख्त, राज्य सरकार और NHAI...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार बढ़ रहे सड़क हादसों और मौतों को लेकर हाईकोर्ट ने कड़ी नाराजगी जताई है। सड़क सुरक्षा के इंतजामों को लेकर...

दुर्ग में महिला की हत्या, जबरन संबंध बनाने का...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक मजदूर महिला की निर्मम हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलगांव थाना क्षेत्र में हुई इस...