जिससे मिली पहचान, उसने ही ले ली जान: सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर Aanvi Kamdar की REEL बनाते हुए 300 फीट गहरी खाई में गिरने से मौत… 6 घंटे रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद बॉडी रिकवर

नई दिल्ली। दोस्तों के साथ आपकी मजेदार ट्रिप कब बुरे सपने में बदल जाए, ये कोई भी नहीं सोच सकता। ऐसा ही कुछ हुआ मुंबई की चार्टर्ड अकाउंटेंट अन्वी कामदार के साथ। ये घटना महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में हुई। रील्स बनाने के चक्कर मे अन्वी झरने से खाई में जा गिरीं और उनकी मौत हो गई।

कैसे हुई मौत?
एक पुलिस अधिकारी ने मीडिया को बताया कि अन्वी अपने सात दोस्तों के साथ मानसून में रायगढ़ घूमने गई थीं। मंगलवार को एक वीडियो बनाते समय मानगाओ में प्रसिद्ध कुंभे झरने के पास वह 300 फुट गहरी खाई में गिर गईं। 6 घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद अन्वी की बॉडी रिकवर की गई। हालांकि, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

कौन हैं अन्वी कामदार
अन्वी मुंबई के मुलुंड इलाके की रहने वाली हैं। 27 वर्षीय कंटेंट क्रिएटर को घूमने-फिरने का शौक है और वो इसी पर वीडियोज बनाती हैं। अन्वी अपने दोस्तों के साथ घूमने ही निकली थीं, जब उनके साथ ये हादसा हुआ। अन्वी पेशे से एक चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा पॉपुलर हैं और ट्रेवर ब्लॉग्स बनाती हैं। फुल ऑन कंटेंट क्रिएटर बनने से पहले उन्होंने कंसल्टिंग कंपनी डेलॉइट में भी काम किया है।

उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर आप ट्रेवल के प्रति उनके जुनून को देख सकते हैं। अन्वी अपने फैंस के साथ अपना यूनीक एक्सपीरियंस भी शेयर करती थीं।

अन्वी को मुख्य रूप से मानसून टूरिज्म पर अपने इंस्टाग्राम कंटेंट के लिए जाना जाता है। वह खासकर महाराष्ट्र क्षेत्र को कवर करती थीं। इंस्टाग्राम पर उनके 2 लाख 56 हजार फॉलोवर्स हैं। अपने इंस्टाग्राम बायो में उन्होंने खुद को एक ट्रैवल डिटेक्टिव बताया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

तालाब में नहाने गए दो बच्चों की डूबने से...

महासमुंद. तालाब में डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई. दोनों मृत बच्चे चचेरे भाई थे. इस घटना के बाद परिजनों का रो-रो...

डीईओ ने प्रधानपाठक को किया निलंबित, स्प्राइट की बोतल...

बालोद। जिला शिक्षा अधिकारी पीसी मरकले ने डौण्डी विकासखण्ड के शासकीय प्राथमिक शाला चिपरा के प्रधानपाठक सरजूराम ठाकुर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर...

लव ट्राइएंगल में हत्या: युवती के सामने प्रेमी ने...

जगदलपुर। कोंडागांव से हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। नगर के बीचोंबीच एक युवती के सामने उसके प्रेमी की बेरहमी से चाकू...

ईरान में फंसा है छत्तीसगढ़ का बेटा, परिजनों की...

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के कन्हारगांव गांव का रहने वाला मयंक साहू इस समय ईरान के खुरमशहर बंदरगाह पर फंसा हुआ है। उसके...