भिलाई की सामाजिक संस्थाओं ने बढ़ाया मदद का हाथ, जरूरतमंद छात्रों को दी शिक्षा सहायता

भिलाई। यूथ सिख सेवा समिति एवं सर्व समाज कल्याण समिति भिलाई द्वारा शिक्षा सहायता के लिए प्राप्त विभिन्न आवेदनों पर समिति के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह छोटू के निर्देशन में सत्यापन प्रक्रिया पूर्ण कर आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद विद्यार्थियों को शिक्षा सहायता प्रदान की गई।

इन्हीं में से एक – पिता के साये से वंचित एक मेधावी बच्ची ने कठिन परिस्थितियों के बावजूद 12वीं कक्षा में 89% अंक प्राप्त कर अपने परिवार एवं समाज का नाम गौरवान्वित किया है। बच्ची आगे चलकर डॉक्टर बन समाज सेवा करना चाहती है तथा नीट 2027 की तैयारी करना चाहती है। समिति द्वारा उसकी प्रतिभा और संघर्ष को सम्मान देते हुए ₹20,000 की शिक्षा सहायता राशि का चेक प्रदान किया गया।

वहीं एक ही परिवार की तीन बेटियों की शिक्षा निरंतर जारी रखने सर्व समाज कल्याण समिति द्वारा ₹10,000 की आर्थिक सहायता प्रदान की गई, ताकि आर्थिक तंगी उनकी पढ़ाई के बीच बाधा न बने।

इसके अतिरिक्त आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के आवेदन के सत्यापन उपरांत एक बच्चे के एडमिशन के लिए ₹5,610 की सहायता राशि प्रदान की गई। साथ ही आर्थिक तंगी से जूझ रहे परिवार की एक बच्ची की पढ़ाई के लिए ₹4,500 तथा अन्य एक छात्रा की शिक्षा सहायता हेतु ₹4,820 की आर्थिक सहायता राशि प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की दिशा में सहयोग किया गया।

समिति द्वारा निरंतर जरूरतमंद एवं प्रतिभाशाली विद्यार्थियों की शिक्षा के लिए सहयोग किया जा रहा है, ताकि हर होनहार बच्चा अपने सपनों को साकार कर सके और समाज में एक नई पहचान बना सके।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

PM आवास योजना पर विजय शर्मा और भूपेश बघेल...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की सियासत में PM आवास योजना को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच चल रही बयानबाजी अब आमने-सामने की बहस तक पहुंच गई...

गणेश पंडाल के पास युवक की चाकू मारकर हत्या,...

बिलासपुर। सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम संबलपुरी में गणेश पंडाल के पास साउंड सिस्टम को लेकर हुए विवाद में एक युवक की चाकू मारकर...

वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का मनाया 12वां स्थापना दिवस,...

भिलाई। वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का 12वां स्थापना दिवस समारोह सियान सदन, टाटा लाइन कोहका में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। समारोह का शुभारंभ...

वार्डों में पहुंचे मंत्री गजेन्द्र यादव, गलियों में घूमकर...

दुर्ग। कैबिनेट मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव ने सोमवार को दुर्ग-उरला क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 57 एवं 58 का दौरा किया। इस...