CG BIG BREAKING: CM भूपेश बघेल का बड़ा फैसला.. छत्तीसगढ़ में 1 अप्रैल से ग्रामीण परिवारों का होगा सामाजिक-आर्थिक सर्वे… मुख्य सचिव को निर्देश जारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बड़ा फैसला किया है। छत्तीसगढ़ में 1 अप्रैल से ग्रामीण परिवारों का सामाजिक-आर्थिक सर्वे होगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुख्य सचिव को पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा तत्काल सर्वे की तैयारी तत्काल प्रारंभ कराने को कहा है। सर्वे हेतु कार्ययोजना 20 मार्च 2023 तक प्रस्तुत करने के CM बघेल ने निर्देश दिए है।

CM बघेल ने सर्वे दलों के गठन, आवश्यक प्रशिक्षण, सर्वे में शामिल हितग्राही मूलक योजनाओं के नाम, सर्वे प्रपत्र का प्रारूप तथा सर्वे के दौरान प्राप्त जानकारी, फोटोग्राफ्स ऑनलाइन अपलोड करने की तैयारी के लिए कहा है।

इस सर्वे से पिछले 12 वर्षों की अवधि में केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न विकास एवं हितग्राही मूलक योजनाओं के क्रियान्वयन से ग्रामीण परिवारों के आर्थिक-सामाजिक जीवन में हुए प्रभावों की जानकारी की जाएगी एकत्र। मुख्यमंत्री ने विधानसभा में वर्ष 2011 से देश में जनगणना नहीं होने का उल्लेख करते हुए छत्तीसगढ़ में सर्वे कराने की घोषणा की थी।

  • भावी योजनाओं एवं नीतियों के निर्माण में मिलेगी सहायता
  • चिन्हित पात्र परिवारों को किया जा सकेगा लाभान्वित

खबरें और भी हैं...
संबंधित

फांसी पर लटका मिला पति-पत्नी का शव, एक साल...

गरियाबंद. छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में पति के बाद पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सोमवार सुबह दोनों की फांसी पर लटकी हुई लाश...

भिलाई के सूर्या मॉल में स्पा सेंटर पर पुलिस...

भिलाई। शहर के सूर्या टीआई मॉल स्थित सेंसेशन स्पा सेंटर में पुलिस ने शिकायत के आधार पर रेड कार्रवाई की। पुलिस को स्पा सेंटर...

महिला मित्र से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या,...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में युवक की मारपीट से हुई मौत के मामले में जूटमिल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों...

NEET में द फ्लैश एकेडमी के 25 विद्यार्थियों का...

भिलाई। द फ्लैश एकेडमी, भिलाई की ओर से NEET परीक्षा में सफल विद्यार्थियों के सम्मान में भव्य एवं गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया।...