छत्तीसगढ़: रोड रोलर के निचे आने से सिपाही की मौत: रोड रोलर चला रहा था हेल्पर… हुआ अनियंत्रित, आरक्षक को कुचला, मौके पर ही मौत… पूर्व सरपंच और एक पुलिसकर्मी भी आए चपेट में, दोनों घायल

GPM: विभागीय काम से निकले आरक्षक की रोड रोलर के चपेट में आने से मौत हो गयी है। आरक्षक पुलिस लाईन में पदस्थ था। रोड रोलर के चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। इससे पहले रोड रोलर ने पूर्व सरपंच और पाइंट ड्यूटी में तैनात आरक्षक को भी टक्कर मारी जिससे दोनों घायल हो गए। बाद में पता चला कि रोलर उसका नियमित ड्राइवर नहीं हेल्पर चला रहा था।

कोमल जंघेल जिला पुलिस विभाग में आरक्षक के पद पर कार्यरत था और वह पुलिस लाइन में पदस्थ था। शनिवार दोपहर कोमल अपने निजी काम से फोटो कॉपी कराने के लिए गौरेला, मेन रोड दुर्गावती चौक तरफ आया था। वह चौक में खड़ा था। इसी समय मरवाही क्षेत्र के लोहारी का रहने वाला पूर्व सरपंच रोहित परस्ते भी वहां खड़ा था।

आरक्षक प्रवेश जायसवाल भी चौक में पाइंट ड्यूटी पर तैनात था। तभी अचानक करीब 3.45 बजे एक बेकाबू रोड रोलर वहां पहुंचा, अमूमन बहुत धीरे चलने वाले रोलर की गति तेज थी और इसे चला रहा युवक इसे नियंत्रित नहीं कर पा रहा था। सबसे पहले अनियंत्रित रोड रोलर ने पूर्व सरपंच रोहित को चपेट में लिया, जिससे उसका पैर टूट गया। लोग कुछ समझ पाते इससे पहले ही चालक ने आरक्षक कोमल के ऊपर रोलर चढ़ा दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

इसके बाद रोलर ने वहीं खड़े दूसरे आरक्षक को भी टक्कर मारी। वह घायल हुआ। इसके बाद रोलर एक खंभे से टकराकर रुक गया। वहां मौजूद लोगों ने रोलर चला रहे कुंदरू यादव को पकड़ लिया। उसने बताया कि वह सड़क निर्माण साइट से रोलर लेकर निकला था। नियमित ड्राइवर के नहीं आने के कारण वह रोलर चला रहा था, जबकि वह हेल्पर का काम करता है। इसके बाद पुलिस यहां पहुंची और उसने कुंदरू को हिरासत में ले लिया।

TI युवराज तिवारी ने बताया कि कांग्रेस नेता कन्हैयालाल अग्रवाल का बेटा नवीन अग्रवाल ठेकेदारी करता है। उसका काम जिले में चल रहा है। मेन रोड में भारी वाहन प्रतिबंधित होने के बाद भी चालक रोड रोलर को लेकर मेनरोड पहुंच गया। वह तेज गति से भी इसे चला रहा था। इस मामले की जांच की जा रही है। घायल पूर्व सरपंच को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में 70 करोड़ की ठगी, 500 निवेशक बने...

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में करोड़ों रुपये की निवेश धोखाधड़ी का बड़ा मामला सामने आया है। महालक्ष्मी इंटरप्राइजेज कंपनी के नाम पर करीब...

CG Crime : पत्नी के प्रेमी ने रची खौफनाक...

रामानुजगंज। छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज को झारखंड के गढ़वा से जोड़ने वाले मार्ग पर 5 जून को हुए सड़क हादसे के मामले में पुलिस ने...

CG News: महिला से घर में घुसकर छेड़खानी और...

रायगढ़। धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के ओंगना गांव में महिला के घर में घुसकर छेड़खानी और मारपीट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है...

भिलाई में चाकूबाजी, युवक की मौत, वारदात के बाद...

भिलाई। भिलाई नगर के नेहरू नगर चौक पर शनिवार रात हुई चाकूबाजी की घटना में घायल 26 वर्षीय युवक की इलाज के दौरान रविवार...