छत्तीसगढ़ में जवान शहीद: एरिया डॉमिनेशन पर निकले थे… तेज बारिश के दौरान आकाशीय बिजली के चपेट में आने से हुई मौत

बीजापुर। बीजापुर से एक जवान की शहीद होने की खबर सामने आ रही यही। दरहसल अचानक हुई बारिश एवं आकाशीय बिजली गिरने से एरिया डॉमिनेशन पर निकले केरिपु बस्तर बटालियन का जवान शहीद हो गया। मिली जानकारी के अनुसार, 5, सितंबर दिन गुरुवार को सुबह केरिपु 85वी वाहिनी का बल कांवड़गांव कैम्प से एरिया डॉमिनेशन पर निकली थी। एरिया डॉमिनेशन के दौरान अचानक हुए तेज बारिश से साथ आकाशीय बिजली के चपेट में आने से केरिपु बस्तर बटालियन में पदस्थ जवान कमलेश हेमला पिता स्व0 मासा राम हेमला उम्र 23 साल बेहोश हो गये। जवान को उपचार हेतु बीजापुर लाते समय जवान की शहादत हुई। शहीद जवान थाना बीजापुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम संतोषपुर का निवासी है एवं वर्तमान में 85 वी वाहिनी केरिपु कैंप कांवड़गांव में पदस्थ थे। थाना बीजापुर में मर्ग पंजीबद्ध कर अन्य विधिक कार्यवाही की जा रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों के लिए बड़ा मौका,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने वर्ष 2025-26 के लिए राज्य खेल अलंकरण, नगद राशि पुरस्कार, खेलवृत्ति (डाइट मनी) और...

छात्र को अमानवीय सजा! शिक्षिका ने कॉपी में करीब...

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में एक निजी स्कूल से छात्र को अमानवीय और आपत्तिजनक सजा दिए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है...

CG News : AI की मदद से 12 लाख...

बलौदाबाजार-भाटापारा। बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस ने 12 लाख रुपये की सनसनीखेज ज्वेलरी लूट का पर्दाफाश करते हुए उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के चार अंतरराज्यीय हथियारबंद...

ऑनलाइन गेम की लत में साथी आरक्षक का मोबाइल...

जांजगीर-चांपा। जांजगीर साइबर थाना पुलिस ने ऑनलाइन बैंकिंग धोखाधड़ी के एक सनसनीखेज मामले का खुलासा करते हुए 11वीं बटालियन में पदस्थ एक आरक्षक को...