भिलाई DPS मामले में SIT गठित, आईजी ने बालोद, बेमेतरा के महिला पुलिस अधिकारियों को दिया जांच का जिम्मा

दुर्ग। भिलाई के दिल्ली पब्लिक स्कूल की पांच वर्षीय छात्रा से कथित लैंगिक छेड़छाड़ के मामले में दो महीने के बाद जिला पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इसके लिए दुर्ग आईजी ने 8 सदस्यीय पुलिस अधिकारियों की SIT बनाई है, जिसमें दुर्ग जिले कि किसी भी अधिकारी को शामिल नहीं किया गया है।

बता दे कि पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने राजधानी रायपुर में कांग्रेस के सभी नेताओं की उपस्थिति में पत्रकार वार्ता कर इस मामले को दुर्ग एसपी द्वारा दबाने का प्रयास किए जाने का आरोप लगाया था। इसके बाद इस राजनीति से आहत परिजनों ने अपने बच्चे की टीसी के लिए आवेदन किया, जिसमें दुर्व्यवहार (Abuse) शब्द का इस्तेमाल किया गया है। इस आवेदन को आधार मानकर पुलिस ने एफआईआर दर्ज किया है। इस मामले में दर्ज की गई एफआईआर की जांच करने के लिए पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज रामगोपाल गर्ग ने बालोद और बेमेतरा जिले के महिला एडिशनल एसपी सहित 8 पुलिस अधिकारियों की जांच कमेटी बनाई है। अब यह टीम मामले की जांच करेगी।

दरअसल 5 जुलाई 2024 को यह मामला सामने आने के बाद दुर्ग पुलिस एसपी के निर्देश पर महिला एडिशन एसपी पद्मश्री तंवर के माध्यम से पूरे मामले की जांच की गई थी। इसके अलावा अफसरों ने जांच के बाद दावा किया था कि मामले में बच्चे के साथ कोई भी लैंगिक छेड़छाड़ की घटना नहीं हुई है। इसके अलावा परिजनो के लिखित बयान का भी हवाला दिया, जिसमें उन्होंने किसी भी प्रकार का कोई आपराधिक प्रकरण दर्ज नहीं कराने की बात कही। मामले के लगातार राजनीतिकरण होने के बाद पुलिस ने सोमवार को रिपोर्ट दर्ज की थी। अब बनाई गई sit कमेटी सीधे आईजी राम गोपाल गर्ग को जांच रिपोर्ट सौंपेगी। उन्होंने बालोद और बेमेतरा जिले के एएसपी, डीएसपी और इंस्पेक्टर रैंक के अफसर को जांच का जिम्मा सौंपा है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रायपुर में खाद्य विभाग का बड़ा एक्शन : मिठाई...

रायपुर। राजधानी में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता को लेकर खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने बड़ी कार्रवाई शुरू की है। विभाग के...

बलौदाबाजार में शिक्षक की करतूत का खुलासा : 9...

बलौदाबाजार। पलारी थाना क्षेत्र के एक सरकारी स्कूल में नाबालिग छात्राओं के साथ यौन दुर्व्यवहार के मामले में अदालत ने आरोपी शिक्षक को दोषी...

बिलासपुर में बीमा कर्मचारी से दुष्कर्म : पॉलिसी समझने...

बिलासपुर। तारबाहर थाना क्षेत्र में एक निजी बीमा कंपनी की महिला कर्मचारी से दुष्कर्म का आरोप सामने आया है। पुलिस में दर्ज शिकायत के...

बिलासपुर में महिला अफसर से फोन पर गाली-गलौज :...

बिलासपुर। सीपत तहसील कार्यालय में पदस्थ महिला अतिरिक्त तहसीलदार से फोन पर गाली-गलौज करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि सीएम हेल्पलाइन...