CG News : शादी में विवाद करने पर दामाद की हत्या, आरोपी ससुर-साले को पुलिस ने किया गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा। जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र में शादी समारोह के दौरान हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें दामाद की पीट-पीटकर और गला दबाकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने आरोपी ससुर और साले को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

पुलिस के मुताबिक, उमरेली निवासी 26 वर्षीय जगदीश प्रजापति 29 अप्रैल को अपनी पत्नी दिव्या और डेढ़ साल के बेटे के साथ ग्राम खरखोद में एक शादी समारोह में शामिल होने पहुंचे थे। उसी रात करीब 11:30 बजे, वह शराब के नशे में पत्नी से विवाद करने लगा और बच्चे पर पैर रखकर गाली-गलौज कर रहा था। पत्नी ने उसे शांत करने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं माना। इस दौरान उसके बड़े ससुर देसाई कुम्हार और साले रामनारायण प्रजापति ने बीच-बचाव किया और उसे बाड़ी की तरफ ले गए। हालांकि, वहां भी जगदीश का गुस्सा शांत नहीं हुआ और वह लगातार गाली-गलौज करता रहा।

डंडे से पीटा, फिर गला दबाकर हत्या

स्थिति बिगड़ने पर दोनों आरोपियों ने जगदीश के साथ मारपीट शुरू कर दी। गिरने के बाद भी उसे डंडे से पीटा गया। इसके बाद ससुर और साले ने मिलकर उसका गला दबा दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

शव 500 मीटर दूर फेंका, बदबू से खुला राज

हत्या के बाद आरोपियों ने शव को शादी वाले घर से करीब 500 मीटर दूर एक ईंट की दीवार के पीछे छिपा दिया। 3 मई को जब शव से बदबू आने लगी, तब ग्रामीणों को शक हुआ और उन्होंने पुलिस को सूचना दी।

पोस्टमार्टम में हत्या की पुष्टि, आरोपियों ने कबूला जुर्म

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव की पहचान जगदीश प्रजापति के रूप में की। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस ने घर के लोगों से पूछताछ की और संदेह के आधार पर देसाई कुम्हार व रामनारायण प्रजापति को हिरासत में लिया। पूछताछ में दोनों ने अपना अपराध कबूल कर लिया।

दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1), 238 और 3(5) के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल किया गया डंडा भी बरामद कर लिया है। फिलहाल, पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG News: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी...

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो मासूम बच्चों की मौत हो गई। देवरी थाना क्षेत्र के परसुली गांव के...

सेप्टिक टैंक में मिला महिला का शव, लिव-इन पार्टनर...

कोरबा। जिले के श्यांग थाना क्षेत्र के बरपाली गांव में एक सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा हुआ है। यहां एक महिला का सड़ा-गला शव सेप्टिक...

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का बड़ा फैसला : 5 जिलों के...

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस में संगठन स्तर पर बड़ा राजनीतिक फेरबदल हुआ है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने पांच जिलों के 20 बागी नेताओं और कार्यकर्ताओं...

Durg News: शराब पार्टी के दौरान खूनी संघर्ष, युवक...

दुर्ग। जिले के जामुल थाना क्षेत्र के वार्ड-22 स्थित कुरूद बाजार चौक में शराब पीने के दौरान हुआ विवाद हत्या में बदल गया। एक...