दुर्ग में इस नगर पालिका परिषद के पूर्व अध्यक्ष के बेटे का निधन: सीने में दर्द उठा तो खुद कार चलाकर पहुंचे हॉस्पिटल… हार्ट अटैक से हुई मौत, परिवार का रो-रोकर हुआ बुरा हाल

दुर्न। दुर्ग जिले के नगर पालिका परिषद जामुल के पूर्व अध्यक्ष एवं भारतीय जनता पार्टी जिला भिलाई के उपाध्यक्ष रेख राम बंछोर के बेटे भारतीय जनता युवा मोर्चा, जामुल के मंडल महामंत्री विक्की बंछोर (उम्र 32 वर्ष) का आकस्मिक निधन हार्ट अटैक से हो गया है। उनका अंतिम संस्कार 28 जनवरी को किया जाएगा। विक्की की मौत के बाद पूरा परिवार शोक में डूब गया है। सभी परिचितों, नाते-रिश्तेदारों ने शोकाकुल परिवार को ढाहस बंधाते हुए आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।

भाजयुमो महामंत्री अनूप राय ने बताया कि विक्की बंछोर भाजयुमो को जिला महामंत्री थे। वो उनके काफी करीबी मित्रों में से थे। विक्की भाजपा जिला उपाध्यक्ष और पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष रेखराम बंछोर और जामिन बंछोर के बेटे थे। विक्की से बड़ी घर में तीन बहने थीं। विक्की पूरी तरह से स्वस्थ थे, लेकिन अचानक उनके सीने में दर्द उठा। इसके बाद उन्होंने जामुल के नारायणा मल्टी स्पेशलिसिटी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। वहां इलाज के दौरान 27 जनवरी को उन्होंने दम तोड़ दिया। 28 जनरवी रविवार को जामुल के ढौर तालाब स्थित मुक्तिधाम में उनका अंतिम संस्कार किया गया।

विक्की की मौत के बाद पूरे घर में मातम सा पसरा है। उनकी पत्नी एकता बंछोर और मां जामिन बंछोर सहित तीनों बहनों और पिता का रो रोकर बुरा हाल था। उनके परिवार और करीबी उन्होंने ढाहस बंधाते रहे। अंतिम संस्कार के दौरान मुक्तिधाम में बड़ी संख्या में प्रबुद्ध लोग और सगे संबंधी मौजूद रहे। विक्की मुख्यरूप से घर में कपड़े की दुकान चलाते थे। इसके साथ ही वो पिता के साथ भाजपा में शामिल होकर राजनीतिक गतिविधियों में भी भाग लेते थे। 26 जनवरी को विक्की कई कार्यक्रमों में बतौर अतिथि पहुंचे और तिरंगा फहराया था।

अनूप राय ने बताया कि 27 जनवरी को सुबह विक्की के सीने में हल्का हल्का दर्द उठा था। उस समय उसने सोचा कि गैस के चलते दर्द होगा। इसके बाद 11 बजे के करीब दर्द बढ़ने लगा। इससे विक्की खुद उठा और कार ड्राइवर करते हुए जामुल स्थित नारायणा अस्पताल पहुंचे। अस्पताल के गेट में कार रोककर जैसे ही विक्की उतरा वहीं बेहोश होकर गिर गया। अस्पताल में मौजूद स्टॉफ ने तुरंत उनका इलाज शुरू किया। डॉक्टोरों की पूरी कोशिश के बाद भी विक्की को होश नहीं आया। अंत में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

जन्मदिन की खुशी मातम में बदली : बर्थडे पार्टी...

दुर्ग। बर्थडे पार्टी के जश्न के बीच दो पक्षों में विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और एक युवक की जान चली गई। यह...

प्रदेश में किसानों को सतत रूप से हो खाद...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंत्रालय महानदी भवन में आगामी खरीफ सीजन को देखते हुए खाद और बीज की उपलब्धता को लेकर उच्च...

सरकारी कर्मचारियों को शेयर और म्युचुअल फंड में निवेश...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के अधिकारी, कर्मचारियों के लिए जरूरी खबर है। सामान्य प्रशासन विभाग ने छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम, 1965 में संशोधन अधिसूचित किया...

CBI की बड़ी कार्रवाई: छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में...

रायपुर. सीबीआई ने छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, कर्नाटक, राजस्थान, उत्तरप्रदेश, दिल्ली के कुल 40 से अधिक ठिकानों पर छापेमार कार्रवाई की है. छत्तीसगढ़ में CBI ने...