सिविल ड्रेस में FIR कराने पहुंचे SP साहब, पर ASI ने हड़काकर भगा दिया, अब थानाध्यक्ष और एएसआई हो गए सस्पेंड

सिविल ड्रेस में FIR कराने पहुंचे SP साहब, पर ASI ने हड़काकर भगा दिया

रोहतास: बिहार के रोहतास जिले में एक ASI ने FIR कराने थाने पहुंचे SP को भगा दिया। दरअसल, रोहतास एसपी विनीत कुमार ने जनवरी माह में आम लोगों की वेशभूषा में नासरीगंज थाना और सासाराम टाउन थाना निरीक्षण करने पहुंचे थे। सासाराम थाने में एसपी ने प्राथमिकी दर्ज कराने को लेकर आवेदन दिया तो एएसआई ने भगा दिया।

अब एसपी ने ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले पुलिस पदाधिकारियों पर बड़ी कार्रवाई की है। शनिवार को एसपी विनीत कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि नासरीगंज थानाध्यक्ष सुभाष कुमार और सासाराम टाउन थाने के ASI कन्हैया को सस्पेंड कर दिया गया है। दोनों को निलंबित कर पुलिस केंद्र वापस किया गया है। एसपी ने बताया कि जनवरी महीने में सासाराम नगर थाने में औचक निरीक्षण के दौरान ASI ने एफआईआर दर्ज करने से मना कर दिया था।

इसके साथ ही नासरीगंज थानाध्यक्ष ने दैनिक कार्य निष्पादन नहीं किया था। इसको लेकर दोनों पुलिस पदाधिकारी से स्पष्टीकरण की मांग की। लेकिन संतोषजनक जवाब नहीं मिला। इससे दोनों पुलिस पदाधिकारियों को सस्पेंड किया है।

जानकारी के अनुसार, थानाध्यक्ष सुभाष कुमार ने नियमित और दैनिक कार्य भी पेंडिंग रखा था। एसपी ने कार्य में कोताही बरतने के आरोप में थानाध्यक्ष को निलंबित कर पुलिस केंद्र वापस कर दिया है। एसपी ने बताया कि दोनों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई शुरू की जा रही है। दरअसल जनवरी में एसपी विनीत कुमार सादे लिबास में आम आदमी बनकर मामला दर्ज कराने नगर थाने पहुंचे थे। लेकिन ड्यूटी पर तैनात एसआई ने आवेदन लेने से इनकार कर दिया था। इस मामले में एसपी ने ASI से शो-काॅज किया गया था। अब निलंबन की कार्रवाई की गई है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

लोकसभा चुनाव 2024: बस्तर लोकसभा के लिए शाम 5...

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ में पहले चरण का मतदान पूरा हो चूका है। बस्तर सीट के लिए सुबह 7 बजे से शरू होकर दोपहर 5 बजे...

सेक्टर – 5 का बालाजी मंदिर मना रहा गोल्डन...

भिलाई नगर। श्री बालाजी मंदिर, सेक्टर- 5, भिलाई नगर इन दिनों अपनी स्थापना का गोल्डन जुबली वर्ष मना रहा है। इस अवसर पर केव्ही...

लोकसभा निर्वाचन-2024: नामांकन के आखिरी दिन 8 उम्मीदवारों ने...

दुर्ग। लोकसभा चुनाव 2024 के तृतीय चरण के अंतर्गत नामांकन जमा करने के अंतिम दिवस संसदीय क्षेत्र 07 दुर्ग के लिए कुल 8 अभ्यर्थियों...

बस्तर लोकसभा चुनाव के बीच जवान शहीद: एरिया डोमिनेशन...

बीजापुर। बस्तर में चल रहे चुनाव के दौरान यूजीबीएल फटने से जवान घायल हो गया था। इलाज के दौरान शहीद हो गए। उनका इलाज...

ट्रेंडिंग