जिला हॉस्पिटल दुर्ग के विशेषज्ञों को उत्कृष्ठ प्रदर्शन और अनुकरणीय चिकित्सा सम्पादन के लिए मिला सम्मान… दुर्ग कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा ने प्रशस्ति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र से किया सम्मानित

दुर्ग। दुर्ग जिला चिकित्सालय के 10 चिकित्सकों को अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन और अनुकरणीय चिकित्सा के सफल सम्पादन के लिए सम्मान दिया गया है. कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा द्वारा प्रशस्ति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया। मिली जानकारी के अनुसार सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ ए.के. साहू कुशल को अस्पताल प्रबंधन हेतु, सर्जन डॉक्टर सरिता मिंज, डॉ. कामेंद्र ठाकुर सर्जिकल स्पेशलिस्ट एवं डॉ. बसंत चौरसिया निःश्चेतना विशेषज्ञ द्वारा आंत के छेद के सफल सर्जरी हेतु डॉ. बी.आर. साहू स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ संजय वालवेन्द्रे, निःश्चेतना विशेषज्ञ सहायक डॉ रजनी के द्वारा एक दिन में 24 प्रसव कराने हेतु, डॉ. कुलदीप सिंह न्यूरो सर्जन और डॉ. बसंत चौरसिया एनस्थेटिक द्वारा ब्रेन एवं स्पाईनल सर्जरी के लिए नोडल अधिकारी डॉ प्रवीण अग्रवाल राज्य के बेस्ट ब्लड बैंक के लिए और जिला चिकित्सालय में संचालित आईसीयू के मरीजों में मृत्यु दर में कमी के लिए डॉ अनिल विवेक सिन्हा को सम्मानित किया गया। उपरोक्त सम्मान समारोह में जीवन दीप समिति के सदस्य दिलीप ठाकुर दुष्यंत देवांगन और प्रशांत डोंगावकर का उल्लेखनीय योगदान रहा। सम्मान समारोह जिला कार्यालय दुर्ग में 10 नवंबर 2023 को सम्पन्न हुआ।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG News : तालाब में डूबने से पति-पत्नी की...

बलरामपुर। जिले के अमरपुर क्षेत्र के बड़का जोभी में सोमवार को एक दर्दनाक हादसे में पति-पत्नी की तालाब में डूबने से मौत हो गई।...

फेसबुक पर ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का झांसा, रिटायर्ड...

दुर्ग/भिलाई। भिलाई में बीएसपी के सेवानिवृत्त कर्मी से करीब 45 लाख रुपये की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। साइबर ठगों ने फेसबुक...

​छत्तीसगढ़ के कॉलेजों में बढ़ा दाखिले का दायरा, अब...

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के उच्च शिक्षा विभाग ने प्रदेश के हजारों विद्यार्थियों को बड़ी राहत देते हुए शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कॉलेजों में...

भिलाई में शिव महापुराण कथा से पहले चेन स्नैचिंग,...

दुर्ग/भिलाई। अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण कथा शुरू होने से पहले ही भिलाई में पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था को चोरों ने...