दीपक स्पोर्ट्स पावर हाउस में गिरा छज्जा, स्टाफ की जान गयी…संचालक के खिलाफ FIR

भिलाई। पावर हाउस कैम्प 2 स्थित दीपक स्पोटर्स के गोदाम में दुकान कर्मी विकास शाह की छज्जा गिरने से मौत हो गई। मामले में पुलिस ने संचालक के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है। पुलिस ने दुकान के संचालक के खिलाफ धारा 304 ए के तहत कार्रवाई किया है। संचालक की गिरफ्तारी भी पुलिस जल्द करेगी। जांच अधिकारी उदय शंकर झा ने बताया कि संतोषी पारा कैम्प निवासी विकास शाह दीपक स्पोटर्स में काम करता था। घटना के दिन गोदाम से सामान निकालने का काम कर रहा था।

इस दौरान पीओपी का छज्जा फ्रेम समेत विकास के सिर के ऊपर गिर गया। घटना में उसके सिर पर गंभीर चोट आई थी। उपचार के लिए उसे बीएम शाह अस्पताल ले जाया गया। लेकिन घटना की रात 9.30 बजे विकास की मौत हो गई। पुलिस ने पहले मर्ग कायम कर जांच शुरू किया।

पीएम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि विकास के सिर पर अंदरुनी चोट आने से खून अधिक बह गया। जिससे उसकी मौत हो गई। घटना में दीपक स्पोटर्स संचालक अनूप टहेल्यानी द्वारा विकास को काम में भेजते समय सुरक्षा का ध्यान नहीं रखना पाया गया। जिसके कारण छज्जा गिरने से विकास की मौत हुई। 

खबरें और भी हैं...
संबंधित

72 दिन बाद अमित भंडारी हत्याकांड का खुलासा, प्रेमिका...

जांजगीर-चांपा। जिले के कोसा गांव में करीब 72 दिन पहले हुए बहुचर्चित अमित भंडारी हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस के...

कांग्रेस ने निर्मल कोसरे को दी बड़ी जिम्मेदारी, छत्तीसगढ़...

रायपुर। कांग्रेस ने संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए भिलाई-चरौदा नगर निगम के महापौर निर्मल कोसरे को छत्तीसगढ़ कांग्रेस के अनुसूचित जाति (SC) विभाग...

CG News: छेड़छाड़ से परेशान कॉलेज छात्रा ने खाया...

कोरबा। पाली थाना क्षेत्र में छेड़छाड़ और लगातार परेशान किए जाने से तनाव में आई 20 वर्षीय कॉलेज छात्रा की चूहामार दवा खाने के...

बेटी से दुष्कर्म करने वाले पिता को आजीवन कारावास,...

रायपुर। अपनी ही बेटी के साथ लगातार दुष्कर्म करने वाले 47 वर्षीय पिता को रायपुर फास्ट ट्रैक कोर्ट ने कठोर सजा सुनाई है। न्यायाधीश...