मंत्रियों के PA को लेकर राज्य सरकार का बड़ा एक्शन: CM बघेल ने आज ही अतिरिक्त जिम्मेदारी से हटाने के आदेश दिए… GAD ने लिखा पत्र… पढ़िए

रायपुर। राज्य सरकार ने मंत्रियों के PA सहित विशेष सहायक व निज सचिव को अतिरिक्त जिम्मेदारी से हटाने का आदेश दिया है। इस बाबत जीएड सिकरेट्री ने सभी विभागों को पत्र भी लिखा है। सरकार ने पहले भी मंत्रियों को खटराल सहायकों को हटाने कहा था। मगर इस पर अमल नहीं हुआ।

मुख्यमंत्री ने इसे गंभीरता से लिया है। सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव डीडी सिंह ने विभाग प्रमुखों को कड़ा पत्र लिखते हुए आज ही मुक्त करने कहा है।

पढ़िए उन्होंने क्या लिखा है….
मंत्रीगण की निजी स्थापना में पदस्थ अधिकारी/कर्मचारी (विशेष सहायक, निज सचिव और निज सहायकों) को उनके निजी स्थापना के अतिरिक्त अन्य कार्य व दायित्वों या विभागों के अतिरिक्त कार्य प्रभार से मुक्त कर अवगत कराने के लिए लिखा गया था।

संवंधित विभागों के द्वारा पालन प्रतिवेदन अवगत नहीं कराया गया है, जिसे मुख्यमंत्री ने गंभीरता से लिया है। अत: मंत्री के निजी स्थापना में पदस्थ अधिकारी/कर्मचारी को उनके निजी स्थापना के अतिरिक्त यदि अन्य कार्य, दायित्व या विभागों के अतिरिक्त कार्य प्रभार सौंपा गया है तो उन्हें उक्त प्रभार से आज ही मुक्त कर अवगत करायें।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

जशपुर वनमण्डल ने रचा इतिहास : गोल्डन बुक ऑफ...

रायपुर। पर्यावरण संरक्षण और जनभागीदारी के क्षेत्र में जशपुर वनमण्डल ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए एक ही दिन में 2 लाख से...

CG News : कपड़े सुखाने के के दौरान हादसा,...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के मस्तुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कर्रा में एक हृदयविदारक हादसे में पति-पत्नी की करंट लगने से मौत हो...

CG News: खाना देने में हुई देरी, शराबी बेटे...

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जिले के भांसी थाना क्षेत्र अंतर्गत...

चिटफंड कंपनी का संचालक गिरफ्तार, पैसा दोगुना करने का...

मनेंद्रगढ़। एमसीबी जिले की चिरमिरी पुलिस ने पैसा दोगुना करने का लालच देकर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले चिटफंड कंपनी संचालक को बिलासपुर...