राजकीय शोक घोषित: राज्य सरकार ने जारी किया आदेश, कुवैत के अमीर का निधन पर केंद्र सरकार ने घोषित किया राजकीय शोक

नई दिल्‍ली/रायपुर। कुवैत के अमीर (Emir of Kuwait) शेख नवाफ अल-अहमद अल-जबर अल-सबा (Sheikh Nawaf Al-Ahmad Al-Jaber Al-Sabah) के निधन के बाद सरकार ने रविवार को एक दिन के राजकीय शोक (State Mourning) की घोषणा की है। अमीर का शनिवार को 86 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सभी राज्यों को भेजे एक संदेश में कहा कि 17 दिसंबर को राजकीय शोक के दौरान पूरे भारत में राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा और कोई आधिकारिक मनोरंजन कार्यक्रम नहीं होगा।

इसमें कहा गया है, ‘‘कुवैत के अमीर महामहिम शेख नवाफ अल-अहमद अल-जबर अल-सबा का 16 दिसंबर, 2023 को निधन हो गया। दिवंगत व्यक्ति के सम्मान में, भारत सरकार ने निर्णय लिया है कि 17 दिसंबर को एक दिन का राजकीय शोक रहेगा।”

इसमें कहा गया है, ‘‘शोक के दिन, पूरे भारत में उन सभी इमारतों पर राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा, जहां राष्ट्रीय ध्वज नियमित रूप से फहराया जाता है और उस दिन कोई आधिकारिक मनोरंजन कार्यक्रम नहीं होगा।”

छत्तीसगढ़ में राजकीय शोक का ऐलान किया गया है। केंद्र सरकार के निर्देश के बाद राज्य सरकार ने रविवार (17 दिसंबर) को एक दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है। इस दौरान राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा। गृह मंत्रालय ने कहा कि अमीर शेक के सम्मान में भारत सरकार ने फैसला किया है कि 17 दिसंबर को एक दिन का शोक होगा। पूरे भारत में उन सभी इमारतों पर राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा, जहां राष्ट्रीय ध्वज नियमित रूप से फहराया जाता है। इस दौरान मनोरंजन का कोई काम नहीं होगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भूपेश बघेल पर आपत्तिजनक पोस्ट से सियासी बवाल, कांग्रेस...

भिलाई। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को लेकर सोशल मीडिया पर अश्लील और अभद्र टिप्पणी किए जाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा...

पंडरिया विधानसभा को ₹10.25 करोड़ से अधिक के विकास...

पंडरिया: पंडरिया विधानसभा क्षेत्र में विकास और जनसुविधाओं के विस्तार को गति देने के लिए विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से ₹10 करोड़ 25...

दुर्ग में लिफ्ट मांगकर लूट करने वाला शातिर आरोपी...

दुर्ग: जिला दुर्ग की पुलगांव पुलिस और अंजोरा चौकी टीम ने लिफ्ट देने वाले व्यक्ति के साथ मारपीट कर गाड़ी, मोबाइल और नगदी लूटने...

छत्तीसगढ़ में अब इस दिन रहेगा सरकारी अवकाश, CM...

CG 19 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ में अग्रवाल समाज की लंबे समय से चली आ रही मांग पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बड़ी घोषणा की है।...