CG एक्सीडेंट: तेज रफ्तार हाईवा और ऑटो में जोरदार भिड़त, दो महिलाओं की मौके पर मौत, 12 घायल, 6 की हालत गंभीर

कांकेर। कांकेर में हुए हादसे में 2 महिलाओं की मौत हो गयी। घटना उस वक्त हुई, जब हाईवा एक आटो को टक्कर मार दी। घटना के बाद हाईवा चालक फरार हो गया। घटना में करीब 12 यात्री घायल हो गये हैं। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। हादसा हाईवा और ऑटो की टक्कर के चलते हुआ है। टक्कर के बाद चालक हाईवा सहित भाग निकला। हादसा कोरर थाना क्षेत्र में हुआ है।

जानकारी के मुताबिक, हाटकर्रा निवासी द्रोपदी (35) पत्नी मनहेर और रेखा दर्रो पत्नी सुरेश सहित 14 लोग सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कहाड़गोंदी गए थे। वहां से सभी गांव लौट रहे थे। अभी वे कोकानपुर के पास पहुंचे ही थे कि कोरर से चरामा की ओर जा रही UP नंबर की हाईवा के पिछले टायर से ऑटो टकराकर अनियंत्रित हो गया।

इसके बाद सड़क किनारे ऑटो पलट गया। इसके बाद चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद घायलों को धनेलीकन्हार सामुदायिक अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने द्रोपदी और रेखा को मृत घोषित कर दिया। वहीं 6 लोगों की हालत अभी भी गंभीर है। इसमें ऑटो चालक भी शामिल है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

मलेरिया का कहर : 10 दिनों में दो आदिवासी...

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में आदिम जाति कल्याण विभाग की व्यवस्थाओं पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। जिले में...

CG News: नाला पार करते समय पानी के तेज...

सारंगढ़। छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बरमकेला मार्ग पर माधोपाली के पास सोमवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां लात नाला के तेज बहाव में एक चार पहिया...

टोनही बताकर महिला का सामाजिक बहिष्कार, कोर्ट के आदेश...

महासमुंद। जिले के बागबाहरा थाना क्षेत्र के पिथौरा चौक वार्ड नंबर-9 से महिला और उसके परिवार को टोनही-टोनहा बताकर प्रताड़ित करने और सामाजिक बहिष्कार किए...

फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, 10 राज्यों से...

डोंगरगढ़। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ में फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर ठगी को लेकर हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। रेलवे चौक स्थित...