BIT दुर्ग के छात्र ने की खुदकुशी…फंदे पर मिली लाश, दुर्ग पुलिस कर रही जांच

दुर्ग पुलिस कर रही जांच

अब तक वजह सामने नहीं आई है

बड़ी खबर दुर्ग से आ रही है। जहां पता चला है कि बीआईटी दुर्ग में पढ़ने वाले छात्र ने खुदकुशी की है। सुसाइड क्यों की है…? इसका पता नहीं चल पाया है। फांसी के फंदे पर छात्र की लाश मिली है। वह सिंधिया नगर सड़क-3 में रहता था। दुर्ग एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव ने बताया कि, छात्र का नाम रोहित देवांगन है। पिता का नाम स्व. हरेंद्र देवांगन, 21 साल उम्र है। वह नारायणपुर का रहने वाला था। बीआईटी दुर्ग से बी-टेक की पढ़ाई कर रहा था। चौथे सेमेस्टर के छात्र रोहित ने आईटी ब्रांच लिया था। वह सिंधिया नगर में उबैद अहमद खान के घर पर रहता था। कमरे में फांसी लगाकर रोहित ने खुदकुशी कर ली है। खुदकुशी क्यों की है? इन कारणों की जांच दुर्ग पुलिस कर रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू का बढ़ता संक्रमण, एक दिन...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू (H1N1) का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। 8 सितंबर को प्रदेश में एक ही दिन में 46 नए...

पिपरिया जलाशय में हादसा: दोस्तों के साथ घूमने पहुंचे...

छुईखदान। पिपरिया जलाशय (नथेला बांध) में बुधवार सुबह दोस्तों के साथ घूमने पहुंचे 12वीं कक्षा के छात्र की डूबने से मौत हो गई। मृतक...

CG News: एकलव्य आवासीय विद्यालय में 10वीं के छात्र...

बालोद। बालोद जिले के डौंडी स्थित एकलव्य आवासीय विद्यालय में कक्षा 10वीं के एक छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद...

लिव-इन रिलेशनशिप से परेशान मां पहुंची महिला आयोग, बेटे...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की मंगलवार को हुई सुनवाई में लिव-इन रिलेशनशिप से जुड़ा पारिवारिक विवाद सामने आया। एक मां ने शिकायत करते...