DU में छात्र की मौत: गर्लफ्रेंड को लेकर हुआ झगड़ा तो छात्र को चाकू मार कर उतारा मौत के घाट… पिता ने दोस्तों पर लगाया आरोप- समझौते के बावजूद कर दी हत्या

गर्लफ्रेंड को लेकर हुआ झगड़ा तो छात्र को चाकू मार कर उतारा मौत के घाट

क्राइम डेस्क। दिल्ली में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस के आर्यभट्ट कॉलेज में गर्लफ्रेंड को लेकर झगड़ा हुआ जिसमें एक छात्र की हत्या कर दी गई. जिस लड़के की हत्या हुई वो स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (एसओएल) में पढ़ाई कर रहा था. इस मामले में मृतक के पिता का बयान सामने आया है जिसमें उन्होंने लड़के दोस्तों पर आरोप लगाते हुए कहा है कि समझौता करने के बाद भी उसकी हत्या कर दी.

आर्यभट्ट कॉलेज के गेट के बाहर गर्लफ्रेंड को लेकर झगड़ा हो गया था. जिसके बाद छात्र की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई थी. मरने वाले छात्र का नाम निखिल चौहान है. छात्र के सीने में चाकू घोंपा गया जिसमें उसकी मौके पर ही मौत हो गई. साउथ कैंपस थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है.

समझौते के बाद भी कर दी हत्या
पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी छात्रों की तलाश शुरू कर दी है. कॉलेज के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में वारदात के दौरान चार छात्रों की तस्वीरें कैद हो गई हैं. मृतक लड़के के पिता ने कहा कि लड़ाई पिछले हफ्ते हुई थी. जिसके बाद मामला सुलझ गया था, लेकिन फिर से छह सात लड़कों ने समझौता हो जाने के ​बाद लड़ाई की और उसे मौत के घाट उतार दिया.

​​क्या है मामला?
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक निखिल ​की गर्लफ्रेंड को एक कॉलेज का ही लड़का काफी दिनों से परेशान कर रहा था. जिसके बाद निखिल ने जब इस बात का विरोध किया तो लड़के ने अपने दोस्तों के मिलकर निखिल से झगड़ा किया. पुलिस के मुताबिक झगड़े के एक हफ्ते बाद चार लड़के बाइक पर सवार होकर आए और निखिल के सीने में चाकू घोंप दिया. हमले के बाद निखिल को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

हाईकोर्ट की स्टेटस रिपोर्ट : छत्तीसगढ़ में 15 नेताओं...

बिलासपुर। हाईकोर्ट ने छत्तीसगढ़ के 15 से ज्यादा सांसद, विधायक समेत जनप्रतिनिधियों के खिलाफ कोर्ट में मामले पेडिंग हैं. हाई कोर्ट की ओर से...

चरित्र पर शक बना मौत की वजह: पत्नी ने...

सरगुजा। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में चरित्र पर शक के चलते एक हंसता-खेलता परिवार उजड़ गया। बतौली थाना क्षेत्र के ग्राम कदनई में पत्नी...

नकटी गांव में बुलडोजर कार्रवाई पर बवाल, ग्रामीणों और...

रायपुर। राजधानी रायपुर के नकटी गांव में सोमवार को अतिक्रमण हटाने पहुंची प्रशासन और पुलिस की टीम का ग्रामीणों ने जोरदार विरोध किया। भारी...

दुर्ग में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ : इंदिरा मार्केट...

दुर्ग। दुर्ग पुलिस ने शहर के इंदिरा मार्केट स्थित जलाराम लॉज में संचालित किए जा रहे अनैतिक देह व्यापार का भंडाफोड़ करते हुए तीन आरोपियों...