मरोदा डैम में डूबने से 10वीं के छात्र की मौत: सुबह-सुबह SDRF ने चलाया सर्च ऑपरेशन, गहराई में मिली लाश…सेक्टर-10 स्कूल का छात्र था गीतांश हिरवानी

  • 10वीं का छात्र था मृतक
  • मृतक गीतांश हिरवानी का शव डैम से मिला
  • कल 17 नवंबर को दोस्तों के साथ गया था पिकनिक मनाने
  • गीतांश पानी में उतर गया है और डूब गया
  • डर के कारण बाकी साथियों ने घरवालों को देर से दी सूचना
  • कल से एसडीआरएफ और पुलिस कर रही थी खोजबीन
  • आज सुबह मिली है लाश
    भिलाई के के मरोदा डैम में एक छात्र डूब गया है। उसकी तलाश आज सुबह तक जारी रही। 8 से 10 लड़के पिकनिक मनाने गए थे। इनमें से एक छात्र डूब गया। उतई पुलिस ने बताया कि, सेक्टर-10 निवासी गितांश पिता दीपक हिरवानी अपने दोस्तों के साथ मरोदा डैम गया था। 8 से 10 लड़के पिकनिक एंजॉए क रहे थे। तभी 16 वर्षीय गितांश मरोदा डैम में उतर गया। कपड़े किनारे पर ही रखा हुआ है। वह डूब गया। गितांश काफी देर तक नजर नहीं आया तो बाकी लड़के हड़बड़ा गए और आसपास देखने लगे। तभी पता चला कि गितांश डैम में उतरा है। लेकिन नजर आया। शाम 4.30 बजे पुलिस को सूचना दी गई। बताया गया कि, गीतांश सेक्टर-10 स्कूल का छात्र था। वह दो बहनों का अकेला भाई था। पिता बीएसपी कर्मी है। मौत की खबर से घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रायपुर में सनसनी: महिला थाना के पास मिला युवक...

रायपुर। राजधानी रायपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब महिला थाने के पास सड़क किनारे एक युवक...

साय कैबिनेट के बड़े फैसले: अग्निवीरों को छत्तीसगढ़ पुलिस,...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में बुधवार (22 जुलाई 2026) को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में राज्य के...

Durg News : पूर्व भारतीय क्रिकेटर राजेश चौहान पर...

दुर्ग। पूर्व भारतीय क्रिकेटर राजेश चौहान पर ट्रांसपोर्ट का काम दिलाने का झांसा देकर करीब 17.52 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप लगा...

स्कूल बस की चपेट में आने से मासूम...

मोहला-मानपुर। जिले के मानपुर ब्लॉक में एक दर्दनाक सड़क हादसे में करीब तीन वर्षीय मासूम बच्ची की मौत हो गई। हादसा खड़गांव थाना क्षेत्र...