भिलाई के युवक ने विदेश में की खुदकुशी: 6 महीने से घर नहीं भेज रहा था पैसा…दूतावास से आई मौत की खबर

भिलाई। शहर के कई लोग सऊदी अरब में कमाने-खाने गए हैं। दो वक्त की रोटी और परिवार का बेहतर भरण-पोषण की नियत से सऊदी अरब गए हैं। इनमें से एक इरशाद अहमद भी था। जो पत्नी निसार खातून समेत परिवार को छोड़कर गया था। लेकिन वहां उसने खुदकुशी कर ली।

इसकी खबर भारतीय दूतावास से मिले। जब पता चला कि, बीते दिनों इरशाद की मौत हो गई। उसने खुदकुशी की। आपको बता दें कि 40 से ज्यादा उम्र के इरशाद दो साल पहले दुबई गया था। वहां फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

दुर्ग एएसपी ग्रामीण अनंत साहू ने बताया कि वर्ष-2020 में सुपेला कृष्णा नगर निवासी निसार खातून के पति इरशाद अहमद रोजी-रोटी के लिए सऊदी अरब गया था। वहां से हर माह परिवार को रुपए भेजता था। बातचीत भी होती थी। लेकिन बीते 6 माह से रुपए भी नहीं भेज रहा था न ही कोई बातचीत उनसे हो पा रही थी।

27 जनवरी को महिला ने मुख्यमंत्री के जनदर्शन में पहुंच कर अपने पति के लिए गुहार लगाई थी। जहां से आवेदन मार्क होने के बाद दुर्ग एसएसपी बीएन मीणा के पास पहुंचा। उन्होंने गंभीरता दिखाते हुए मामले को संज्ञान में लिया और 16 फरवरी को डीएसपी ने मामले में भारतीय दूतावास रियाज सउदी को मेल के माध्यम से पत्राचार किया।

20 फरवरी को भारतीय दूतावास रियाज सउदी से मेल आया की इरशाद यहां पर ड्राइवरी करता था। जिसकी मौत हो चुकी है। उन्होंने आत्महत्या की थी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

पत्नी से अवैध संबंध का शक, पति ने पड़ोसी...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में पत्नी से अवैध संबंध होने के शक में एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। प्रतापपुर...

दहेज में कार नहीं मिलने पर पत्नी को प्रताड़ित...

दुर्ग। उतई थाना क्षेत्र के ग्राम उमरपोटी में नवविवाहिता की फांसी लगाकर आत्महत्या के मामले में मर्ग जांच के बाद पुलिस ने उसके पति...

दुर्ग में भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, होटल में...

दुर्ग। जिले के रिसाली निगम क्षेत्र में शनिवार सुबह चाकूबाजी की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जोरातराई के वार्ड नंबर 37 में एक युवक...

Durg News : सराफा व्यापारी की हत्या मामले में...

दुर्ग। अमलेश्वर के समृद्धि ज्वेलर्स हत्याकांड में कोर्ट ने 4 आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। पाटन अपर सत्र न्यायालय में न्यायाधीश...