भिलाई में मछली करी के लिए पति ने दे दी जान: शराब पीकर घर आया, पत्नी से विवाद, फिर फांसी में झूल गया पति

भिलाई। मछली करी नहीं बनाने को लेकर पति-पत्नी में विवाद हो गया और पति ने खुदकुशी कर ली। विवाद के बाद पत्नी मायके चली गई थी। तभी पति ने फांसी लगाकर जान दे दी।

सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर उसे पीएम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया है। खुर्सीपार टीआई त्रिनाथ त्रिपाठी ने बताया कि लक्ष्मी नारायण नगर खुर्सीपार निवासी नितेश कुमार जेना 33 वर्ष शराब पीकर अक्सर घर आया करता था। घटना की रात भी शराब पीकर आया और पत्नी पिंकी के साथ मछली सब्जी में करी नहीं बनाने को लेकर विवाद हुआ।

दोनों के बीच देर तक विवाद हुआ और पत्नी रात 11 बजे आने मायके सेक्टर-7 चली गई। इधर गुरुवार को नितेश ने अपने ही घर पर लगे पंखे में फांसी का फंदा बनाकर झूल गया।

घटना सुभब7 बजे की बताई गई है। परिजन सुबह देर तक नितेश अपने कमरे का दरवाजा नही खोलने पर देर तक बाहर से उसे आवाज भी लगाया। लेकिन कमरे के भीतर से कोई हलचल नही होने पर खिड़की से मृतक के पिता विद्या चरण जेना ने झांकने लगा तब घटना की जानकारी हो पाई।

पुलिस ने बताया की मृतक नितेश टिस्कॉन कंपनी में सुपरवाइजर के पद पर कार्य करता था। जिसका विवाह 2019 में पिंकी के साथ हुआ था। मृतक के दो बच्चे हैं। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है।

Exit mobile version