छत्तीसगढ़ के स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश बढ़ा: CM बघेल ने दिए निर्देश… अब इस दिन तक बंद रहेंगे स्कूल; ये वजह आई सामने

  • छत्तीसगढ़ में स्कूल 26 जून से प्रारंभ होंगे
  • CM के निर्देश पर ग्रीष्मकालीन अवकाश की अवधि बढ़ायी गई
  • स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश

रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश बढ़ाने का निर्देश जारी हुआ है। प्रदेश में अब 26 जून तक स्कूल बंद रहेंगे। यह फैसला भीषण गर्मी की वजह से लिया गया है। CM भूपेश बघेल ने कहा, प्रदेश में गर्मी और लू से बच्चों की सुरक्षा जरूरी हैं।

CM के निर्देश पर ग्रीष्मकालीन अवकाश की अवधि बढ़ायी गई
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा प्रदेश में भीषण गर्मी और लू से बच्चों की सुरक्षा के लिए ग्रीष्मकालीन अवकाश बढ़ाने के दिए गए निर्देश के परिपालन में छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा मंत्रालय से आदेश जारी कर दिया गया है। ग्रीष्म कालीन अवकाश की अवधि 16 जून से 25 जून तक बढ़ा दी गई है। स्कूल 26 जून से प्रारंभ होंगे।

छत्तीसगढ़ में स्कूल 26 जून से प्रारंभ होंगे
स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि वर्तमान में प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी व लू को दृष्टिगत रखते हुए, राज्य शासन ग्रीष्मकालीन अवकाश की अवधि में 16 जून 2023 से 25 जून 2023 तक वृद्धि करता है। प्रदेश में शालाएं 26 जून 2023 से प्रारंभ होंगी।

स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश

खबरें और भी हैं...
संबंधित

11 दिवसीय एडवांस स्किल ट्रेनिंग प्रोग्राम का समापन :...

दुर्ग। इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICMAI) की ओर से बीआईटी कॉलेज दुर्ग में आयोजित 11 दिवसीय एडवांस स्किल ट्रेनिंग प्रोग्राम का समापन...

दुर्ग में सिद्धितप महामहोत्सव का भव्य समापन : 7,500...

दुर्ग। श्री आदिनाथ जैन श्वेतांबर मंदिर ट्रस्ट एवं शासन स्पर्श वर्षावास समिति, दुर्ग की ओर से आयोजित तीन दिवसीय सिद्धितप पारणा महामहोत्सव का मंगलवार...

बीजापुर में माओवादी डंप का भंडाफोड़ : SLR-INSAS समेत...

बीजापुर। जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्र में सुरक्षा बलों को सर्चिंग और डिमाइनिंग अभियान के दौरान बड़ी सफलता मिली है। बेदरे थाना क्षेत्र के...

कांग्रेस के 307 ब्लॉक अध्यक्षों को प्रशिक्षण : दीपक...

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस की ओर से प्रदेशभर के ब्लॉक अध्यक्षों के लिए चलाए गए संभागवार प्रशिक्षण अभियान का मंगलवार को समापन हो गया। अभियान...