शाही दशहरा का तीज महोत्सव: कला मंदिर में होगा आयोजन…महिलाओं के लिए होंगे कई इवेंट्स, मिलेंगे प्राइज

भिलाई। भिलाई में भव्य रूप से तीज महोत्सव का आयोजन होने वाला है। आने वाले 5 अगस्त को कला मंदिर में यह आयोजन होगा। महिलाओं की विश्वसनीय संस्था शाही दशहरा महिला संस्था द्वारा इसका आयोजन किया जाएगा।

शाही दशहरा समिति की संचालक चारूलता पांडेय ने बताया कि, 5 अगस्त को शाम 5 बजे से कला मंदिर सिविक सेंटर में आयोजन किया जाएगा। इसमें महिलाओं के लिए अलग-अलग इवेंट्स होंगे। तीज क्वीन के लिए तीन पुरस्कार बांटे जाएंगे।

सोलह श्रृंगार, बेस्ट हेयर स्टाइल, बेस्ट मेकअप, बेस्ट मेहंदी, बेस्ट स्माइल, बेस्ट लुक, मिसेस एवरग्रीन, मिसेस परफेक्ट समेत कई अलग-अलग कैटेगरी में पुरस्कार बांटे जाएंगे। महिलाओं के लिए यह बेस्ट आयोजन होगा। महिलाओं को अपना टैलेंट रखने का मौका दिया जाएगा।


(पिछले बार महिलाओं के सम्मान में शाही दशहरा समिति ने आयोजन कराया था। जिसमें राज्यपाल अनुसुइया उइके भी मौजूद रहीं)

चारूलता ने बताया कि, मिनी इंडिया भिलाई की महिलाओं में गजब का टैलेंट है। यहां रहने वाली महिलाएं अपने-अपने क्षेत्र में नाम कमा रही हैं। कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ रही हैं।

उन महिलाओं का सम्मान किया जाएगा। तीज महोत्सव में महिलाओं के लिए बहुत सारे इवेंट्स होंगे। हमारी समिति लगातार इसका आयोजन करते आ रही है। महिलाओं का गजब रिस्पांस है। इस साल यह इवेंट और भी खास हो जाएगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में 100 एकड़ में बनेगा फिल्म सिटी: बॉलीवुड...

रायपुर। बॉलीवुड़ अभिनेता हर्मन बावेजा गुरूवार को अपने दो दिवसीय दौरे पर राजधानी रायपुर पहुंचे। इस दौरान वे छत्तीसगढ़ फिल्म सिटी परियोजना स्थल का...

सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर मीशा अग्रवाल ने दुनिया को कहा...

सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर मीशा अग्रवाल ने 24 अप्रैल को दुनिया से अलविदा कह दिया है. इस बात की कंफर्मेशन उनके परिवार की तरफ से...

Vyom 2025 @ रूंगटा R-1 इंजीनियरिंग कॉलेज: कल्चरल फेस्ट...

भिलाई। भिलाई के संतोष रूंगटा इंजीनियरिंग कॉलेज R-1 में कल्चरल फेस्ट व्योम का शानदार आयोजन हुआ। इस इवेंट में बॉलीवुड फिल्म बदलापुर का शानदार...

नशे में धुत फिल्म डायरेक्टर ने बाजार में घुसाई...

नशे में धुत फिल्म डायरेक्टर ने बाजार में घुसाई कार क्राइम डेस्क। कोलकाता के एक भीड़ भरे बाजार में फिल्म और टेलीविजन निर्देशक सिद्धांत दास...

ट्रेंडिंग