भिलाई की महिला से तहसीलदार ने किया रेप: तहसीलदार से महिला के थे 5 साल से प्रेम संबंध… शादी का झांसा देकर करता रहा दुष्कर्म… FIR दर्ज, दोनों है शादीशुदा

भिलाई। तहसीलदार ने एक महिला के साथ रेप करने के मामले में पुलिस ने जुर्म दर्ज किया है। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने धारा 376, (2एन) के तहत कार्रवाई कर खोजबीन शुरु कर दिया है। नेवई थाना प्रभारी ममता अली शर्मा ने बताया कि रिसाली निवासी 28 वर्षीय महिला के साथ ग्राम कोंटा निवासी तहसीलदार देवेन्द्र कुमार सिरमौर के साथ बीते पांच वर्षो से रिलेशन में था। दोनों विवाहित है।

आरोपी तहसीलदार शादी का झांसा देकर लगातार महिला का दैहिक शोषण करता रहा। आरोपी तहसीलदार शादी करने से इंकार करने पर परेशान महिला ने उसके खिलाफ नेवई पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। बताया जा रहा है कि विभाग में सुपरवाइजर पद पर महिला काम करती है। आरोपी तहसीलदार को पकड़ने के लिए पुलिस टीम बनाकर कोंटा दबिश देने पहुंचेगी।

इसके अलावा आरोपी का मोबाइल से लोकेशन भी ट्रेस किया जा रहा है। घटना के जब आरोपी अतिरिक्त तहसीलदार था तब का है। अब तहसीलदार बन चुका है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

ट्रेडिंग में चार गुना मुनाफे का झांसा देकर 19...

दुर्ग। जिले में ट्रेडिंग निवेश के नाम पर 19 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाली एक महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी...

CG में सनसनीखेज वारदात: पर्यावरण पार्क के पास बेसुध...

CG बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म (गैंगरेप) का बेहद गंभीर और सनसनीखेज मामला सामने आया है। बालोद-दल्लीराजहरा मुख्य...

खुद को ED अधिकारी बताकर पति-पत्नी ने की 6.82...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में खुद को प्रवर्तन निदेशालय (ED) का अधिकारी बताकर ठगी करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक पति-पत्नी...

जेल में हुई दोस्ती, बाहर आते ही ज्वेलरी दुकान...

कोरबा। जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र के छुरी स्थित राज ज्वेलर्स में हुई सनसनीखेज दिनदहाड़े डकैती के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वारदात का...