सेक्टर-1 भिलाई में युवक पर थर्माकोल कटर से हमला करने वाले आरोपी गिरफ्तार: लड़की से बात करने के चक्कार में हुआ विवाद… पुलिस बोली- “आरोपी ने दो नाबालिग साथियों के साथ हत्या करने की दी थी धमकी…” जानिए पूरा मामला

भिलाई-दुर्ग। भिलाई के सेक्टर-1 में धारदार कटर से युवक पर हमला करने वाले आरोपियों को दुर्ग पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार की देर शाम सेक्टर-1 के पास तीन बदमाशों ने मिलकर एक युवक पर धारदार कटर से छाती पर वार कर दिया। इस हमले में युवक बुरी तरह से जख्मी हो गया। घायल का इलाज चल रहा है। आपको बता दें कि, प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार ऐसा लगा बदमाश युवक के गले में वार करना चाह रहे थे। पर युवक किसी तरह वार से बचा और उसके छाती में कटर से चीरा पड़ गया। ये घटना भिलाई के भट्ठीथाना क्षेत्र की है। इस मामले में पुलिस ने एक व्यस्क और एक नाबालिग आरोपी को अरेस्ट कर लिया है। दरहसल आरोपी द्वारा ने अपने नाबालिग साथियों के साथ मिलकर उसकी दोस्त (महिला मित्र) से बात करने की बात पर इस घटना को अंजाम दिया। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त स्टील का धारदार कटर एवं अपचारी बालक से मोटर सायकल जब्त कियता गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थी पवन साव, पिता जोगेन्द्र साव ,उम्र 22 वर्ष पता गौरा चौरा के सामनें, इंदिरा नगर, हथखोज थाना पुरानी भिलाई जिला दुर्ग का दिनांक 19/02/2024 को थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह इंजीनियरिंग का छात्र है, उसकी एक महिला मित्र है, जिससे जान पहचान और बातचीत है जिस बात को लेकर दिनांक 18/02/2024 के शाम करीबन 04:30 बजे पावर हाउस फल मंडी के पास नावेद नामक लड़का के द्वारा महिला मित्र से क्यों बात करता है कहकर रंजीश रखता था।

दिनांक 19/02/2024 शाम करीबन 17:30 बजे अपने साथी मयंक कुमार साहू व शुभम पाल के साथ पिंक गार्डन, सेक्टर 01 भिलाई की ओर जा रहा था, गार्डन से पहले कुछ दूरी पर मोहम्मद नावेद अपने 02 नाबालिग साथियों के मिला और नावेद के द्वारा प्रार्थी को बोला कि तू महिला मित्र…. से क्यों बात करता है, मैं उसे पसंद करता हूं, मेरे अलावा उससे कोई बात नहीं कर सकता कहकर सभी एक राय होकर मां बहन की अश्लील गंदी गंदी गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देकर हाथ मुक्का से मारपीट कर हत्या करने की नियत से अपने पास रखे थर्माकॉल काटने वाला धारदार कटर से प्रार्थी के गर्दन पर वार किया गया।

पीड़ित अपने बचाव के लिए झूका एवं रोका तो उसके सीने, हाथ पर धारदार कटर लगकर लंबी गहरी चोट आकर खून निकलने लगा। प्रार्थी के दोस्तो द्वारा बीच बचाव करने व जोर जोर से चिल्लाने पर आरोपी मोहम्मद नावेद मंसूरी अपने नाबालिग साथियों के साथ वहीं से मोटर सायकल मे भाग गया। प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया। प्रार्थी/मुतजरर के आयी चोट का डॉक्टरी मुलाहिजा कराया गया। विवेचना के दौरान चंद घंटी के भीतर ही व्यस्क आरोपी मोहम्मद नावेद मंसूरी एवं उसके नाबलिग साथियों का पता तलाश कर पकड़ कर हिरासत में लिया गया। मारपीट में प्रयुक्त थर्माकॉल काटने वाला धारदार कटर को आरोपी के कब्जे से तथा मारपीट उपरांत भागने के लिए उपयोग किए गए बाइक सीडी डीलक्स को अपचारी बालक से बरामद कर जब्त किया गया।

प्रकरण में आवश्यक वैधानिक कार्यवाही कर व्यस्क आरोपी एवं अपचारी चालको को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। उक्त कार्यवाही में निरीक्षक विपिन रंगारी, उनि एस. एन. सिंह, सउनि बसंत भोई, आरक्षक शैलेष सिंह, अंकित सिंह, हिरेश साहू, विश्वजीत सिंह, की उल्लेखनीय भूमिका रही। आरोपी मोहम्मद नावेद मंसूरी, पिता मोहम्मद सिद्धिक मंसूरी, उम्र 19 वर्ष, पता पाण्डू किराना स्टोर्स पास, वार्ड नंबर 06, अहमद नगर, केम्प 02, पावरहाउस थाना छावनी जिला दुर्ग (छ.ग.) एवं 02 विधि विरुद्ध संघर्षरत अपचारी बालक के खिलाफ थारा 294, 506वी, 323,324,307,34 भादवि के तहत मामला दर्ज किया गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

PM आवास योजना पर विजय शर्मा और भूपेश बघेल...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की सियासत में PM आवास योजना को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच चल रही बयानबाजी अब आमने-सामने की बहस तक पहुंच गई...

गणेश पंडाल के पास युवक की चाकू मारकर हत्या,...

बिलासपुर। सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम संबलपुरी में गणेश पंडाल के पास साउंड सिस्टम को लेकर हुए विवाद में एक युवक की चाकू मारकर...

वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का मनाया 12वां स्थापना दिवस,...

भिलाई। वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का 12वां स्थापना दिवस समारोह सियान सदन, टाटा लाइन कोहका में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। समारोह का शुभारंभ...

वार्डों में पहुंचे मंत्री गजेन्द्र यादव, गलियों में घूमकर...

दुर्ग। कैबिनेट मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव ने सोमवार को दुर्ग-उरला क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 57 एवं 58 का दौरा किया। इस...