भिलाई में बाइक का टायर चोरी करने वाला आरोपी पकड़ा गया… देर रात चोर ने वारदात को दिया था अंजाम, CCTV में कैद हुई थी पूरी करतूत; देखिये

भिलाई। भिलाई के पावर हाउस भिलाई कैंप-2 में बाइक के पहिया चोरी करने का मामला सामने आया था। वारदात को अंजाम देते हुए चोर की करतूत CCTV में रिकॉर्ड हो गई थी। जिसके बाइक का टायर चोरी हुआ उसने थाने में शिकायत कर दी थी। चोरी 14, जून को हुआ था। चोर की गिरफ्तारी 17 जून को हुई है। इस मामले में आरोपी शेख रशीद उम्र 27 साल को पुलिस ने अरेस्ट किया है।

पुलिस ने बताया कि, 14 जून को हुई चोरी के मामले के आरोपी की तलाश लगातार की जा रही थी। SP जितेन्द्र शुक्ला के द्वारा चोरी के मामलों के आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया है। जिसमे भिलाई सिटी ASP सुखनंदन सिंह राठौर और छावनी CSP हरिश पाटिल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी छावनी उप निरीक्षक चेतन सिंह चन्द्राकर के नेतृत्व में छावनी पुलिस के द्वारा क्षेत्र मे दिनांक 17,जून को मुखबिर सूचना मिली शेख रशीद नामक व्यक्ति पावर हाऊस मे मोटर सायकल का दो नग चक्का एलॉय व्हील बेचने के लिए ग्राहक खोज रहा है।

सूचना पर पुलिस ने शेख रशीद को हिरासत मे लेकर उससे पूछताछ किया। आरोपी ने अटल उद्यान के पास इंदिरा नगर कैम्प 02 भिलाई से मोटर सायकल का दो नग चक्का एलॉय व्हील चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी के खिलाफ धारा 379 भा.द.वि. के तहत कार्रवाई की गई। आरोपी से मोटर सायकल का दो नग चक्का एलॉय व्हील बरामद कर गिरफ्तार किया गया। आरोपी को न्यायालय दुर्ग में पेश कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया है। इस कार्रवाई में सहायक उप निरीक्षक उदय शंकर झा, आर. आकाश तिवारी, आर और संजय सोनी की अहम भूमिका रही।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग पुलिस विभाग में जंबो ट्रांसफर: SI, ASI सहित...

दुर्ग। दुर्ग जिले में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल हुआ है। एक साथ 119 पुलिसकर्मियों का तबादला किया गया है, जिसमें एक एसआई, 26...

नकटी गांव को लेकर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने सीएम...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के रायपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद और वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल ने छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड द्वारा जिले के ग्राम पंचायत नकटी...

राजा रघुवंशी हत्याकांड : पत्नी ने ही कराई हत्या,...

इंदौर। इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड में बड़ा खुलासा हुआ है। राजा रघुवंशी की हत्या उनकी पत्नी ने ही कराई थी। ये खुलासा मेघालय...

बीएसपी कर्मी के नए घर से 8 लाख का...

दुर्ग। उतई थाना क्षेत्र के ग्राम उमरपोटी चंद्र नगर में गृह प्रवेश के बाद पहली रात्रि में ही अज्ञात चोर ने करीब डेढ़ लाख...

ट्रेंडिंग