CG – किक मारते ही गाडी में लगी आग: पेट्रोल भरवाने के बाद किक से गाडी स्टार्ट कर रहा था युवक… इतने में भभक कर लग गयी आग… मचा हड़कंप, देखिये VIDEO

पेट्रोल भरवाने के बाद किक से गाडी स्टार्ट कर रहा था युवक, इतने में भभक कर लग गयी आग,

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के एक पेट्रोल पंप में अचानक बाइक में आग लग गई। दरसल युवक ने बाइक मे पेट्रोल डलवाने के बाद जैसे ही बाइक को स्टार्ट करने के लिए किक मारा, ठीक वैसे ही बाइक में एकाएक आग भड़क गया। फिर पंप के कर्मचारियों ने अग्निशमन यंत्र से आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि गर्मी और शार्ट सर्किट की वजह से बाइक में आग लगी। वहीं कर्मचारियों की सूझबूझ की वजह से बड़ी दुर्घटना टल गई। हादसा निहारिका स्थित कुमार पेट्रोल पंप में हुआ। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।

इस घटना को सीसीटीवी विडियों भी सामने आया हैं। जिसमें देखा जा सकता हैं कि बाइक में अचानक निचले हिस्से से आग की लपटो को उठता देख युवक बाइक को छोड़कर अपनी जान बचाने के लिए कूद जाता हैं।

उधर बाइक में आग लगने की घटना के बाद आसपास मौजूद लोग हड़बड़ा जाते हैं। इस दौरान पेट्रोल पंप कर्मी तत्काल पंप में रखे अग्निशमन यंत्र से बाइक में लगी आग पर काबू पा लिया जाता हैं। इस पूरे घटनाक्रम में राहत की बात ये रही कि पेट्रोल पंप में कोई भी अप्रिय घटना घटने से पहले ही आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भूपेश बघेल पर आपत्तिजनक पोस्ट से सियासी बवाल, कांग्रेस...

भिलाई। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को लेकर सोशल मीडिया पर अश्लील और अभद्र टिप्पणी किए जाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा...

पंडरिया विधानसभा को ₹10.25 करोड़ से अधिक के विकास...

पंडरिया: पंडरिया विधानसभा क्षेत्र में विकास और जनसुविधाओं के विस्तार को गति देने के लिए विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से ₹10 करोड़ 25...

दुर्ग में लिफ्ट मांगकर लूट करने वाला शातिर आरोपी...

दुर्ग: जिला दुर्ग की पुलगांव पुलिस और अंजोरा चौकी टीम ने लिफ्ट देने वाले व्यक्ति के साथ मारपीट कर गाड़ी, मोबाइल और नगदी लूटने...

छत्तीसगढ़ में अब इस दिन रहेगा सरकारी अवकाश, CM...

CG 19 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ में अग्रवाल समाज की लंबे समय से चली आ रही मांग पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बड़ी घोषणा की है।...