CG में प्रेमी-प्रेमिका की मिली लाश: कल से दोनों थे गायब… आज पेड़ पर लटकी मिली दोनों की लाश… इस वजह से जान देने की आशंका

CG में प्रेमी-प्रेमिका की मिली लाश, कल से दोनों थे गायब

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से बड़ी खबर आ रही है। यहां एक प्रेमी जोड़े ने सुसाइड कर लिया है। दोनों की लाश फांसी में लटकी हुई मिली है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के नवगई गांव का है। आशंका जताई जा रही है कि दोनों ने प्यार में समाज और परिवार का रोड़ा बनते देख दोनों फांसी पर लटककर जान दे दी। मृतक प्रेमी नवगई का ही रहने वाला है, जबकि मृतिका पास के ही पीढ़ा गांव की रहने वाली है। पुलिस काफी देर बाद मौके पर पहुंची, जिसकी वजह से ग्रामीण काफी आक्रोशित दिखे।

जानकारी के मुताबिक नवगई गांव के युवक का पीढ़ा गांव की रहने वाली युवती से लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों साथ में शादी भी करना चाहते थे, लेकिन दोनों को प्यार की मंजिल मिलती नहीं दिख रही थी। परिजनों के मुताबिक कल से ही दोनों का कोई पता नहीं चल रहा था, आज सुबह लोगों ने युवक-युवती का शव पेड़ पर लटकता देखा।

स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी, लेकिन पुलिस मौके पर काफी देर के बाद पहुंची, जिसके ग्रामीणों का आक्रोश बढ़ गया। ग्रामीणों ने शक जताया है कि दोनों ने आत्महत्या की है। फिलहाल पुलिस जांच और परिजनों से पूछताछ के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रायपुर में कांग्रेस का प्रशिक्षण शिविर शुरू : दीपक...

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत रायपुर संभाग में तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत हो गई है। संभाग के ब्लॉक...

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला : ‘सांवला-मोटा’ कहने पर पति...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने वैवाहिक विवाद से जुड़े एक मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए पति की तलाक की मांग खारिज कर दी है।...

गणेश विसर्जन जुलूस में DJ बंद कराने पर बवाल...

बलरामपुर। जिले के रामानुजगंज में गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान डीजे बंद कराने को लेकर पुलिस और गणेश पूजा समिति के सदस्यों के बीच...

अस्पताल पर चला बुलडोजर तो भड़के ग्रामीण : SECL...

कोरबा। जिले में SECL की गेवरा खदान के नए प्रोजेक्ट को लेकर ग्रामीणों का विरोध तेज हो गया है। हरदीबाजार में जमीन अधिग्रहण की...