CG – इंस्टा में दोस्ती, फिर ब्लैकमेलिंग: परिजनों की समझाइश के बाद युवती ने तोड़ दी दोस्ती… युवक ने प्राइवेट फोटोज को सोशल मीडिया पर किया वायरल… आरोपी गिरफ्तार

क्राइम डेस्क। छत्तीसगढ़ में सोशल मीडिया पर दोस्ती करने के बाद युवक ने युवती की फोटो से उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। युवती बिलासपुर की रहने वाली है। वहीं लड़का रायपुर का रहने वाला है। बताया जा रहा है की लड़की ने लड़के से बातचीत करना बंद कर दिया था, इसी वजह से युवक उसकी तस्वीरों के साथ सोशल मीडिया में अश्लील मैसेज पोस्ट करने लगा। युवती की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है।

सरकंडा क्षेत्र में रहने वाली युवती ने अपनी शिकायत में बताया है कि वह कॉलेज स्टूडेंट है। दो साल पहले इंस्टाग्राम के जरिए रायपुर के पुरानी बस्ती निवासी विनय समुद्रे से उसकी दोस्ती हुई। इसके बाद दोनों आपस में बातचीत करने लगे। बातचीत के बाद युवक उससे मिलने भी आता रहा। तभी युवक ने उसकी निजी तस्वीरें भी ले ली थी।

युवक अपनी नानी के घर मोपका आया था, तब उसने युवती को मिलने के लिए बुलाया था। इसकी जानकारी युवती के परिजनों को हुई, तब उन्होंने उसे समझाइश दी और युवक से मिलने के लिए मना किया। इसके बाद लड़की ने उससे दोस्ती तोड़ दी और बातचीत करना बंद कर दिया।

युवती ने पुलिस को बताया कि ब्रेकअप के बाद आरोपी विनय उसकी तस्वीर दिखाकर उसे ब्लैकमेल करने लगा। वह बदनामी के डर से युवक से बातचीत करने लगी। फिर धीरे-धीरे कर वह उससे पीछा छुड़ाने लगी, तब युवक ने युवती के भाई को जान से मरवाने की धमकी दी। इसके बाद उसने उसकी तस्वीर को इंस्टाग्राम और फेसबुक पर अपलोड कर गंदे मैसेज करने लगा। युवती की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को रायपुर से गिरफ्तार किया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

महतारी वंदन योजना में 27 हजार अपात्र! हजारों महिलाओं...

रायपुर। रायपुर में महतारी वंदन योजना के हजारों हितग्राहियों को अपात्र बताए जाने के बाद राजनीतिक विवाद शुरू हो गया है। कांग्रेस का कहना...

जादू टोना के आरोप में 9वीं के छात्र को...

रायपुर। राजधानी रायपुर के सड्डू स्थित प्रयास आवासीय विद्यालय में जादू टोना के आरोप में 9वीं के बच्चे को टीसी देने का मामला सामने...

बीएसपी स्क्रैप चोरी मामले में रायपुर पावर एंड स्टील...

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) के स्क्रैप चोरी मामले में पुलिस ने कार्रवाई का दायरा बढ़ाते हुए चोरी का स्क्रैप खरीदकर औद्योगिक संस्थान में...

पुराने नोट और सिक्के के बदले करोड़ों का झांसा:...

कबीरधाम: छत्तीसगढ़ की कबीरधाम पुलिस ने साइबर ठगी करने वाले एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जिसके कारनामे जानकर कोई भी हैरान रह...