दुर्ग में मर्डर!…तालाब किनारे मिली युवक की लाश…युवक के गले में चोट के निशान, पुलिस कर रही है जांच…

भिलाई। पुलिस को दुर्ग स्थित टप्पा तालाब के किनारे एक युवक की लाश संदिग्ध अवस्था में मिली है। शरीर पर एक जगह चोट के निशान पाया गया है। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया गया है। शव को पीएम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण पता चल पाएगा।

दुर्ग कोतवाली पुलिस ने बताया कि वार्ड 33 चंडी चौक मठपारा सारथी मोहल्ला दुर्ग निवासी प्रकाश गोड उर्फ समोसा जिसकी उम्र 20 वर्ष है। वह अपने मामा मामी के घर पर रहा करता था। रोजी मजदूरी कर अपना पेट पालता था। प्रतिदिन घर भी देर रात को आया करता था। घटना की रात भी परिजन देर में आता है यह सोच कर सो गए। सुबह उठकर देखा तो प्रकाश की लाश टप्पा तालाब दुर्ग में संदिग्ध अवस्था में पड़ी मिली।

बताया जा रहा है कि घटना की शाम प्रकाश का चंडी चौक के पास कुछ युवकों के साथ विवाद भी हुआ था। उसके बाद तालाब में उसकी लाश मिलने से हत्या की आशंका जताई जा रही है। युवक के गले मे कुछ चोट के भी निशान पाए गए है। युवक शराब भी पिया करता था। सीएसपी दूर्ग डॉक्टर जितेंद्र यादव ने बताया है कि तालाब के पास युवक की संदिग्ध अवस्था में लाश मिली है। जिसकी जांच की जा ही है। हत्या और आत्महत्या दोनो एंगल में जांच की जा रही है। शार्ट पीएम के बाद क्लियर हो जाएगा।

Exit mobile version