BJP नेता ननकीराम कंवर के पत्र पर केंद्र सरकार ने दिए जांच के निर्देश, DMF फंड में गड़बड़ी के आरोप पर मुख्य सचिव से मांगा जवाब

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री ननकीराम कंवर ने सड़क निर्माण और DMF फंड में गड़बड़ी को लेकर केंद्र सरकार को पत्र लिखा था. केंद्र सरकार ने इस पत्र पर संज्ञान लेते हुए छत्तीसगढ़ शासन के मुख्य सचिव विकास शील को पत्र लिखा है और जांच के निर्देश दिए हैं. इस पत्र में केंद्र ने नाराजगी जाहिर करते हुए बताए गए तथ्यों के संबंध में जवाब मांगा है. साथ ही आवेदक को भी अवगत कराने के लिए कहा है. शिकायत में बालको से संबंधित सड़क निर्माण के लिए DMF फंड के गलत इस्तेमाल का आरोप लगाया गया है.

जानिए क्या है पूरा मामला?
ननकीराम कंवर ने पत्र लिखकर शिकायत की थी कि दर्री ध्यानचंद चौक से बजरंग चौक परसाभाटा बालको तक की सड़क के लिए तत्कालीन कलेक्टर अजीत बसंत ने बालको को निजी फायदे के लिए DMF फंड से करीब 26 करोड़ रुपए स्वीकृत किए थे. ननकीराम कंवर के मुताबिक यह सड़क बालको की है और इसका निर्माण-मरम्मत बालको के सीएसआर फंड से होना चाहिए था.

केंद्र सरकार ने दिए जांच के निर्देश
इस मामले में केंद्र सरकार की ओर से जांच के लिए निर्देश दिए गए हैं. भारत सरकार की ओर से छत्तीसगढ़ शासन के मुख्य सचिव विकास शील को पत्र भेजा गया है. बता दें कि इस मामले में केंद्र सरकार ने पहले भी मुख्य सचिव विकास शील को पत्र जारी किया था.

‘ननकी हमारे सीनियर नेता, हर घोटाले की होगी जांच’ : मिश्रा
केंद्र सरकार की ओर से पत्र जारी होने के बाद BJP विधायक पुरंदर मिश्रा ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा- ‘ननकीराम कंवर वरिष्ठ नेता हैं. भ्रष्टाचार उजागर कर रहे हैं. कांग्रेस सरकार में हुए DMF घोटाले की शिकायत किए हैं. जीरो टॉलरेंस की सरकार है. हर घोटाले की जांच होगी. कांग्रेसी बेचैन हैं क्योंकि उनके जमाने के कारनामे हैं.’ वहीं इसे लेकर पूर्व मंत्री अमरजीत भगत का बयान सामने आया है. उन्होंने कहा- ‘ननकीराम कंवर को बीजेपी कोई महत्व नहीं देती है. उनको भी अब समझ जाना चाहिए कि बीजेपी में उनका कोई स्थान नहीं है. बीजेपी में देखने को मिला है, जो बुजुर्ग हुआ उसको किनारे कर देते हैं.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG का ‘साइको सीरियल किलर’: शराब में सुहागा मिलाकर...

CG बलौदा बाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले से एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है।...

भिलाई में चाकूबाजी, बदमाशों ने युवक की गर्दन पर...

दुर्ग। भिलाई के सुपेला थाना क्षेत्र अंतर्गत वृंदा नगर कैंप-1 में देर रात चाकूबाजी की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार,...

बांध में नाव पलटने से बड़ा हादसा, मछली पकड़ने...

सूरजपुर। जिले के करंजी चौकी क्षेत्र के बतरा इलाके में सोमवार देर रात एक बड़ा हादसा हो गया। बांध में मछली पकड़ने गए 9 ग्रामीणों...

CG News : शिक्षक-शिक्षिका का आपत्तिजनक वीडियो वायरल, DEO...

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में एक शिक्षक और शिक्षिका का आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दावा किया जा...