जिला कलेक्टर के अपील के बाद शहर में पक्षियों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था, बच्चों ने लिया पक्षियों को बचाने का संकल्प…

दुर्ग। भीषण गर्मी में आसमान से आग बरस रही है। गर्मी में मानव हो या फिर पशु-पक्षी सभी को ठंडे जल की तलाश रहती है। लोगों के लिए तो जगह-जगह प्याऊ व नल के साथ ही पानी की उचित व्यवस्था मिल ही जाती है, लेकिन पक्षियों को पानी के लिए कड़ा संघर्ष करना पड़ता है। ऐसे में लोगों की जिम्मेदारी है कि वे पक्षियों के लिए दाना व पानी की उचित व्यवस्था करें, ताकि खुले आसमान और धूप में विचरण करने वाले पंछियों को राहत मिल सके।

जिला कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर नरेंद्र भूरे के अपील के बाद शहर में पक्षियों के लिए जगह जगह दाना-पानी की व्यवस्था कराई जा रही है। इसी कड़ी के तहत ओम साईं विद्या भवन इंग्लिश मीडियम स्कूल हरी नगर के बच्चों ने जहां पक्षियों के लिए दाना और प्यास बुझाने के लिए पानी सकोरों में रखने का संकल्प लिया, वहीं आसपास के लोगो को भी प्रेरित किया कि वे अपने घरों की छतों, दफ्तरों और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर भी कम से कम पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था कराने का काम करें। इस अवसर पर स्कूल के एचएम रीना साहू, शिक्षिकाएं बी संगीता, काजल देवांगन, कोमल दीप कौर, राजेश्वरी जांगड़े, मीता त्रिपाठी, अमनप्रीत कौर, रूपाली सरकार, राजेश्वरी हरडे, अलका आदि शामिल रहे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू का बढ़ता संक्रमण, एक दिन...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू (H1N1) का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। 8 सितंबर को प्रदेश में एक ही दिन में 46 नए...

पिपरिया जलाशय में हादसा: दोस्तों के साथ घूमने पहुंचे...

छुईखदान। पिपरिया जलाशय (नथेला बांध) में बुधवार सुबह दोस्तों के साथ घूमने पहुंचे 12वीं कक्षा के छात्र की डूबने से मौत हो गई। मृतक...

CG News: एकलव्य आवासीय विद्यालय में 10वीं के छात्र...

बालोद। बालोद जिले के डौंडी स्थित एकलव्य आवासीय विद्यालय में कक्षा 10वीं के एक छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद...

लिव-इन रिलेशनशिप से परेशान मां पहुंची महिला आयोग, बेटे...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की मंगलवार को हुई सुनवाई में लिव-इन रिलेशनशिप से जुड़ा पारिवारिक विवाद सामने आया। एक मां ने शिकायत करते...