खैरागढ़ में फिर से BJP को बड़ा झटका; दो पार्षदों ने छोड़ी पार्टी…CM भूपेश के सामने थामा कांग्रेस का हाथ, विधायक देवेंद्र रहे पर्दे के पीछे के हीरो

राजनांदगांव। खैरागढ़ उपचुनाव में मतदान होने को बस कुछ ही दिन बचे हैं ऐसे में बीजेपी को लगातार एक के बाद एक झटके लगते जा रहे हैं। एक के बाद एक बीजेपी नेताओं के कांग्रेस में प्रवेश होने से भाजपा कमजोर पड़ती नजर आ रही है। आज शुक्रवार छुईखदान नगर पंचायत के दो पार्षदों के भाजपा का दामन छोड़कर कांग्रेस से हांथ मिला लिया है। पार्षद सुरेश यादव और राकेश वैष्णव ने झुरानदी में सीएम भूपेश बघेल की सभा के दौरान कांग्रेस में प्रवेश किया।
आपको बता दें ये पहला मौका नहीं है। हाल ही में बीजेपी में रमन सिंह के साथ लम्बी राजनितिक सफर तय करने वाले भाजपा के वरिष्ठ नेता हेमंत शर्मा ने कांग्रेस प्रवेश कर लिया है। दरअसल खैरागढ़ उपचुनाव को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल लगातार विधानसभा क्षेत्र के सभी ब्लॉक और गांव स्तर तक पहुंचकर आम सभा को संबोधित कर रहे हैं। इसी दौरान बुधवार को सीएम भूपेश बघेल आमसभा को संबोधित करने बाजार अतरिया पहुंचे, जहां उन्होंने भाजपा नेता हेमंत शर्मा को कांग्रेस की सदस्यता दिलाई।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नगरीय निकाय चुनाव: कांग्रेस ने कसी कमर, 4 नगर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी नगरीय निकाय चुनावों को लेकर कांग्रेस ने अपनी संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। चुनावी रणनीति को धार देने और...

युवा कांग्रेस चुनाव: पूर्व CM भूपेश बघेल के गढ़...

भिलाई। छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस चुनाव के तहत दुर्ग ग्रामीण विधानसभा और आसपास के क्षेत्रों में सियासी पारा चढ़ गया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश...

BJP की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित, छत्तीसगढ़ का दबदबा:...

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने अपनी नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी का ऐलान कर दिया है। इस नई राष्ट्रीय टीम...

MSME समाधान पोर्टल: रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने संसद...

नई दिल्ली / रायपुर: एमएसएमई समाधान पोर्टल पर सूक्ष्म एवं लघु उद्योगों के लंबित भुगतानों और एमएसईएफसी (MSEFC) में जारी मामलों को लेकर रायपुर...