छत्तीसगढ़ के इस लव स्टोरी का क्लाइमेक्स भी फिल्मी: विदाई में दूल्हे के साथ निकली थी दुल्हन… बीच रास्ते टॉयलेट करने के बहाने उतरी, फिर प्रेमी संग हो गई थी फरार… पुलिस ने पकड़ा, रिश्तेदारों ने प्रेमी को घेरा तो प्रेमिका बन गई ढाल, लौटा दिया मंगलसूत्र, दूल्हा बोला- जा तुझे किया माफ

कांकेर। छत्तीसगढ़ में अजीबो-गरीब वाकया हुआ। यहां एक परिवार में धूमधाम से शादी हुई। फिर विदाई के समय वह पति के साथ कार में निकली। थोड़ी देर बाद उसने बीच रास्ते कार रुकवाई और प्रेमी संग फरार हो गई। इस दौरान प्रेमी को व्हॉट्सएप पर अपनी लाइव लोकेशन भी भेजती रही। मानपुर थाना पुलिस ने सूचना मिलने के बाद नाकाबंदी कर दोनों को पकड़ लिया। युवक को हिरासत में लिया है और युवती को परिजनों को सौंप दिया गया। लेकिन इस लव स्टोरी का द एन्ड यहीं नहीं हुआ। इस प्रेम कहानी का क्लाइमेक्स भी फिल्मी ही रहा। इस घटना में पुलिस ने दुल्हन और उसके प्रेमी को पकड़ने के बाद लड़के के खिलाफ मामला दर्ज किया, लेकिन एक दिन बाद पुलिस ने प्रेमी को छोड़ा तो दूल्हा अपने रिश्तेदारों को लेकर थाने पहुंच गया। लड़की वाले भी आ गए। रिश्तेदारों ने प्रेमी को बाहर ही घेर लिया। अब बारी दुल्हन की थी, जो अपने प्रेमी की ढाल बन गई। उसने दूल्हे को मंगलसूत्र लौटा दिया। आखिरकार सब मान गए। इसके बाद युवती अपने प्रेमी के साथ ही थाने से रवाना हुई। अब जल्द ही दोनों शादी करेंगे।

दरअसल, दंतेवाड़ा निवासी आरती सहारे और बस्तर के बकावंड निवासी विकास गुप्ता के बीच लंबे समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा है, लेकिन परिजन शादी के लिए तैयार नहीं थे। उन्होंने आरती की शादी महाराष्ट्र के एक युवक से तय कर दी। दोनों की शादी 6 फरवरी को हुई। पति के साथ आरती विदा हुई, लेकिन राजनांगदांव के मानपुर क्षेत्र से प्रेमी विकास संग फरार हो गई। अगले दिन 7 फरवरी को कांकेर में पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। इसके बाद मंगलवार को दिनभर थाने में ड्रामा चलता रहा। फिर लड़की को परिजनों को सौंप दिया गया।

उसी दिन देर शाम फिर दूल्हा अपने रिश्तेदारों को लेकर कांकेर थाने पहुंच गया। दुल्हन की मां अपने रिश्तेदारों को लेकर और प्रेमी का भाई भी थाने में पहुंच गए। पुलिस के सामने फैमली ड्रामा काफी देर तक चलता रहा। पुलिस ने पहले प्रेमी का मामला खत्म कर उसे थाने से बाहर भेज दिया। वह मायूस होकर बाहर गया। इसी दौरान दुल्हन ने भी स्पष्ट कर दिया कि वह अपने प्रेमी के साथ ही जाएगी। इस पर मां ने अनुमति दे दी। दुल्हन प्रेमी को तलाशते हुए थाने से बाहर आई, तो देखा कि दूल्हे के रिश्तेदारों ने उसे घेर रखा है।

इससे पहले प्रेमी संग कुछ अनहोनी होती प्रेमिका उसकी ढाल बनकर सामने आ गई। आरती ने कहा कि विकास के साथ कुछ भी होगा, तो वह किसी को नहीं छोड़ेगी। प्रेमिका के तेवर देखकर सभी पीछे हट गए। दोनों के प्यार को देखकर दूल्हे को भी झुकना पड़ गया। आखिर में दूल्हे ने कहा, जा तूझे 8 बार माफ कर चुका हूं। अब एक बार और माफ किया। इसके बाद आरती ने उसका मंगलसूत्र दूल्हे को लौटा दिया और विकास का हाथ पकड़कर घर के लिए रवाना हो गई।

इस कहानी में यह भी एक पेच है कि आरती ने तो गहने सहित सारा सामान लौटा दिया, लेकिन उसका मोबाइल दूल्हे ने ही रख लिया। आरती ने कहा, उसे डर है कि उस मोबाइल में उसके सिम के अलावा वॉट्सऐप आदि भी हैं। बदला लेने की भावना से उसका दुरूपयोग किया जा सकता है। उसने मोबाइल लौटाने की मांग की है।

आरती और विकास अब अपने घर में हैं। विकास ने कहा उसके परिजनों ने भी दोनों को स्वीकार कर लिया है। अब शादी की तैयारी चल रही है। जल्द ही दस्तावेजी प्रक्रिया पूरी होने पर कोर्ट में या फिर आर्य समाज में शादी की जाएगी। परिवार के लोग भी शादी के बाद आरती के आगे पढ़ने सहमत हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG: कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में फूड पॉइजनिंग की...

CG कवर्धा, 20 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ के कबीरधाम (कवर्धा) जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां पंडरिया विकासखंड स्थित कस्तूरबा गांधी कन्या...

छत्तीसगढ़ शाला प्रवेशोत्सव 2026: दुर्ग में खुलेगा NEET-JEE हॉस्टल...

रायपुर/दुर्ग: "शिक्षा का उद्देश्य केवल परीक्षा में अच्छे अंक लाना नहीं, बल्कि बच्चों में नैतिक मूल्यों, वैज्ञानिक सोच और राष्ट्रभावना का विकास करना है।"...

CG में सनसनीखेज वारदात: पर्यावरण पार्क के पास बेसुध...

CG बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म (गैंगरेप) का बेहद गंभीर और सनसनीखेज मामला सामने आया है। बालोद-दल्लीराजहरा मुख्य...

डॉ. अजय कौशिक बने बिलासपुर के नए DEO, स्कूल...

बिलासपुर, 20 जुलाई 2026। बिलासपुर जिले के स्कूल शिक्षा विभाग से इस वक्त की एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जिले में नए...