भिलाई में हत्याकांड का खुलासा: पार्टी देने का झांसा देकर युवक को ले गए ग्राउंड, और कर दिए मर्डर… पुरानी रंजिश के चलते की गई हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार

भिलाई। मोनू हत्याकांड में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने मोहल्ले के ही दो युवकों को पकड़ा है। बताया जा रहा है की मामूली विवाद के चलते ही हत्या करना की गयी है। दोनों आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल किया है।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक क्रांति मार्केट खुर्सीपार निवासी मोनू उर्फ श्याम की पावर हाउस स्थित शासकीय आईटीआई ग्राउंड में पत्थर पटककर उसकी हत्या कर लाश को अर्धनग्न छोड़कर फरार हो गए थे। सुबह टहलने वाले लोगो ने घटना की सूचना दी थी। मौके पर पहुची पुलिस ने आरोपियो को पकड़ने तीन दर्जन संदेहियों को पकड़ा था, इसके अलावा 15 से अधिक सीसी कैमरा के फुटेज को भी खंगाल चुकी थी।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि घटना की रात लास्ट बार दो युवकों को मोनू के साथ ग्राउंड में देखा गया है। सूचना के बाद पुलिस आरोपियों के बारे में खोजबीन करना शुरू कर दिया। पुलिस को जानकारी मृतक मोनू के मोहल्ले के बलदाऊ और जुमन नमक युवक को घटना के दिन केनाल रोड खुर्सीपार में मिला था। दोनो ने मृतक के बहन का बच्चा होने की खुशी में पार्टी देने का झांसा देकर मोनू को ग्राउंड में आरोपी अपने साथ लेकर गए और मिलकर घटना को अंजाम दिया। इस पूरे मामले में हत्या कारण पुरानी रंजिश को भी जोड़ा जा रहा है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बालाजी बिल्डर्स पर CG-RERA की बड़ी कार्रवाई : बिना...

रायपुर। बिना अनिवार्य रेरा पंजीयन के भूखंडों की बिक्री करने पर छत्तीसगढ़ भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण (CG-RERA) ने भिलाई के बालाजी बिल्डर्स के खिलाफ सख्त...

महादेव बेटिंग ऐप केस में बड़ा मोड़ : सौरभ...

रायपुर। महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप मामले में आरोपी सौरभ चंद्राकर को रायपुर लाया गया है। ओमान से भारत प्रत्यर्पित किए जाने के बाद CBI...

धर्मांतरण के खिलाफ लामबंद हुए पंडरिया के 18 गांव...

कवर्धा। कबीरधाम जिले के पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के वनांचल गांवों में धर्मांतरण को लेकर विरोध तेज हो गया है। क्षेत्र के 18 गांवों के...

रायपुर में सूने मकान पर चोरों का धावा :...

रायपुर। राजधानी रायपुर के खमतराई थाना क्षेत्र में चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाकर लाखों की चोरी को अंजाम दिया। रावांभाठा के...