CG में बीच शहर में लाकर छोड़ी महिला की लाश, VIDEO हुआ वायरल: साइकिल पर लाश लादकर पहुंचे और दुकान के सामने लिटा दिया, फिर… देखिए वीडियो

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है। दरअसल, दो युवक एक महिला के शव को साइकिल में लोड कर दिनदहाड़े शहर में घूम रहे थे। फिर उन्होंने शव को एक दुकान के सामने छोड़ दिया और फरार हो गए। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के मुताबिक दोपहर लोगों ने पुराना बस स्टैंड स्थित मुख्य डाकघर के पास एक दुकान के सामने महिला की लाश देखी थी। जिसके बाद उन्होंने पुलिस को इस बात की सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची है।

इसके बाद पुलिस ने आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले। जिसमें 2 शख्स साइकिल से महिला का शव उतारते नजर आए। वे दोनों लड़खड़ा रहे थे। वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि कैसे दोनों ने महिला का शव एक दुकान के सामने छोड़कर चले जाते हैं। इस दौरान आस-पास से लोग भी गुजरते हैं, लेकिन उन्हें कोई नहीं रोकता है।

https://twitter.com/bhilaitimes/status/1666367229871665152

वीडियो देखने के बाद पुलिस ने दोनों को खोजते हुए कोठीघर के पास से पकड़ लिया है। दोनों ने इतनी शराब पी रखी थी कि पुलिस को कुछ ठीक से बता नहीं पा रहे थे। ऐसा माना जा रहा है कि 2 युवक और मृतक महिला ने शराब पी रखी थी, और ज्यादा शराब पीने से महिला की मौत हो गई है।

पुलिस ने महिला की पहचान भी कर ली है। महिला बतौली इलाके के जामपारा की रहने वाली थी। उसका नाम सुमन चौधरी(37) था। लेकिन वो इन लोगों के साथ कैसे आई ये पता नहीं चल सका है। न ही जिन 2 लोगों को हिरासत में लिया गया है। उनके बारे में कोई जानकारी मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

स्वामी आत्मानंद कॉलेज दुर्ग के सहायक प्राध्यापक डॉ. संदीप...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ में विज्ञान के क्षेत्र में उत्कृष्ट खोज करने के लिए दिया जाने वाला छत्तीसगढ़ युवा वैज्ञानिक अवार्ड 2025 स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम...

RTE से एडमिशन में गड़बड़ी, दाखिले से वंचित हुए...

बिलासपुर। शिक्षा के अधिकार के तहत गरीब और जरूरतमंद बच्चों को स्कूलों में दाखिले में हो रही गड़बड़ियों को लेकर हाईकोर्ट में सुनवाई जारी...

CG में पूरे परिवार ने राष्ट्रपति को पत्र लिखकर...

बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले के मोहतरा (ख) गांव में एक परिवार की दिल दहलाने वाली कहानी सामने आई है। 14 साल से...

उपभोक्ताओं के लिए राहत की खबर, सरकार ने तीन...

रायपुर। तीन महीने का राशन पाने के लिए कतार में लगे लोगों के लिए राहत की खबर है। राज्य सरकार ने 7 जुलाई तक...