रोका छेका अभियान: दुर्ग जिले के चारों निगम सयुंक्त चला रहीं है आवारा मवेशियों को पकड़ने के लिए महाअभियान…दो दिनों में इतनों को पकड़ा

भिलाई। कलेक्टर पुष्पेंद्र मीणा के निर्देश में दुर्ग जिले में रोका छेका अभियान के तहत आवारा मवेशियों को पकड़ने के लिए महाअभियान चलाया जा रहा है। भिलाई निगम, दुर्ग निगम, रिसाली निगम और भिलाई चरोदा निगम की संयुक्त टीम सभी निकायों में तिथि वार आवारा पशुओं को पकड़ने अभियान चला रही है। इस अभियान की शुरुआत गुरुवार से भिलाई में हो चुकी है और 2 दिनों में 101 आवारा पशुओं को पकड़ कर गौठान भेजा गया है। इन चारों निकायों के द्वारा प्रत्येक एक निकाय में 5 दिवस तक फिर दूसरे निकाय में 5 दिवस तक इस प्रकार से चारों निकायों में अभियान चलाया जाएगा।

भिलाई में इसको लेकर कार्रवाई शुरू हो गई है। दुर्ग, रिसाली एवं भिलाई चरोदा में भी इसी प्रकार से अभियान चलाया जाएगा। आवारा मवेशियों को पकड़ने के लिए विशेष अभियान चलाने के लिए निर्देश आयुक्त रोहित व्यास ने दिए हैं। रोका छेका अभियान के तहत आवारा मवेशियों को पकड़ने टीम शहर में विभिन्न संसाधनों के साथ घूम-घूम कर आवारा मवेशी को पकड़ रहे हैं।

काऊ केचर वाहन में मवेशियों को डालकर सीधे गौठान में छोड़ा जा रहा है। भिलाई निगम की टीम नेशनल हाईवे, प्रमुख सड़क और अंदरूनी क्षेत्र की सड़क पर तथा आवारा घूमने वाले मवेशियों को पकड़ रहे है। बीते दो दिनों से चल रहे विशेष अभियान में नेहरू नगर चौक से लेकर चन्द्रा मौर्या चौक, सर्विस रोड के किनारे, गौरव पथ, ओम शांति चौक, कालीबाड़ी चौक, भगवा चौक, 18 न रोड, हाउसिंग बोर्ड, एकता चौक, सेक्टर 6 ए मार्केट, सिविक सेंटर, ग्लोब चौक, सेक्टर 9 व हुडको, चंद्रा मौर्या, सुपेला, राधिका नगर, वैशालीनगर, कैलाश नगर सहित विभिन्न क्षेत्रों के भीतरी इलाकों से आवारा मवेशियों को पकड़ने की कार्रवाई की है। गुरुवार को 36 और आज 65 आवारा मवेशियों को पकड़ा गया।

गौरतलब है कि कलेक्टर पुष्पेंद्र मीणा ने आवारा मवेशियों को पकड़ने के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए है। इसी के तहत महाअभियान निकाय क्षेत्र में चलाया जा रहा है। नगर निगम के अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी ने पशु पालकों से अपील की है कि खुले में आवारा मवेशियों को न छोड़े और अभियान में सहयोग प्रदान करें।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सरकार सवालों का जवाब देने के बजाय आवाज दबा...

दुर्ग। पूर्व गृहमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता ताम्रध्वज साहू ने कहा है कि विपक्ष की सबसे बड़ी जिम्मेदारी जनता की आवाज़ को मजबूती से...

नाबालिग छात्रा को बंधक बनाने के आरोप में शिक्षक...

पेंड्रा। छत्तीसगढ़ के पेंड्रा जिले के स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, पेंड्रा में पदस्थ संस्कृत विषय के संविदा शिक्षक अमित शर्मा को नाबालिग छात्रा...

राज्यस्तरीय शूटिंग स्पर्धा में टॉपगन अकादमी का शानदार प्रदर्शन,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राइफल एसोसिएशन द्वारा 12 से 21 जुलाई 2026 तक आयोजित 25वीं राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता में रायपुर स्थित टॉपगन शूटिंग अकादमी के...

भिलाई में भीषण हादसा : डिवाइडर के बाद पेड़...

भिलाई। भिलाई के सेंट्रल एवेन्यू में तड़के हुए भीषण सड़क हादसे में दो दोस्तों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा करीब सुबह 4 बजे...