Sex के लिए मना किया तो प्रेमी ने प्रेमिका को उतार दिया मौत के घाट… कैंची घोंपकर किया मर्डर… अब पुलिस ने किया गिरफ्तार

Sex के लिए मना किया तो प्रेमी ने प्रेमिका को उतार दिया मौत के घाट

क्राइम डेस्क। इंदौर की एक कॉलोनी में रहने वाली युवती की हत्या का पुलिस ने हैरान कर देने वाला खुलासा किया है. युवती को प्रेमी ने इसलिए मौत के घाट उतारा था क्योंकि उसने सेक्स के लिए मना कर दिया था. दोनों की दोस्ती इंस्टाग्राम पर हुई थी. पुलिस ने आरोपी को गुना से गिरफ्तार किया.

मृतक युवती निकिता प्रजापति जबरन कॉलोनी में किराए का कमरा लेकर रह रही थी. कुछ दिनों पहले उसकी इंस्टाग्राम के माध्यम से प्रवीण धाकड़ नाम के युवक से हुई थी. दोनों अक्सर मिलते थे और साथ ही कई बार नशा भी कर चुके थे. घटना वाले दिन निकिता और प्रवीण साथ में ही थे. प्रवीण ने जबरन संबंध बनाने की कोशिश की. जिसका विरोध निकिता ने किया.

इसके बाद दोनों में विवाद हुआ और गुस्साए प्रवीण ने निकिता की कैंची घोंपकर हत्या कर दी थी. इसके बाद प्रवीण फरार हो गया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच की. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज से आरोपी की पहचान की. इसके बाद एक टीम का गठन कर आरोपी को गुना से गिरफ्तार कर लिया है.

बता दें, 9 दिसंबर को जबरन कॉलोनी में निकिता प्रजापत मूल निवासी सागर का खून में लथपथ शव मिला था. गले पर कैंची मारकर उसकी हत्या की गई थी. हत्या के पहले आरोपी और युवती ने साथ में खाना खाया था. जिसके बाद दोनों के बीच विवाद हो गया. पुलिस को मौके से हत्या में इस्तेमाल की गई कैंची भी बरामद हुई.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG News: बाइक-स्कूटी में जोरदार भिड़ंत, शिक्षक समेत तीन...

कवर्धा। कबीरधाम जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में सरकारी शिक्षक समेत तीन लोगों की मौत हो गई। हादसा लोहारा थाना क्षेत्र के बीचारपुर...

राज्य खेल पुरस्कार 2026 : चयनित खिलाड़ियों की अंतरिम...

रायपुर। राज्य खेल पुरस्कार अलंकरण 2026 के लिए खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने चयनित खिलाड़ियों की अंतरिम सूची जारी कर दी है। विभाग...

पत्नी घर छोड़कर भागी तो कर दी पड़ोसी की...

गरियाबंद। जिले के शोभा थाना क्षेत्र के पेंड्रा गांव में गुरुवार सुबह सनसनीखेज वारदात सामने आई। पत्नी के घर छोड़कर चले जाने से नाराज...

नगर पालिका अध्यक्ष के खिलाफ FIR, सीएमओ को धमकी...

अभनपुर। नगर पालिका अभनपुर के सीएमओ की शिकायत पर कांग्रेस नपा अध्यक्ष उतरसेन गहिवारे के खिलाफ गाली-गलौज, धमकी देने और शासकीय कार्य में बाधा...