छत्तीसगढ़ में 18 लाख आवास की मिली स्वीकृति: MLA गोमती साय बोली – शपथ लेते ही 18 लाख आवास की स्वीकृति मुख्यमंत्री विष्णुदेव सरकार का एतिहासिक फैसला

छत्तीसगढ़ के मुख्य मंत्री विष्णुदेव साय द्वारा शपथ ग्रहण करते ही 18 लाख गरीबों के आवास की स्वीकृति के निर्णय को एतिहासिक बताते हुए पत्थलगांव विधायक गोमती साय ने कहा कि विष्णु देव सरकार के इस निर्णय से प्रदेश के गरीबों के घर का सपना साकार होगा। भाजपा की कथनी करनी को एक बताते हुए गोमती साय ने कहा भाजपा का वादा था शपथ ग्रहण करते ही गरीबों का आवास तत्काल स्वीकृत किया जाएगा।प्रदेश के हर गरीब के लिए अपना घर भाजपा का संकल्प है और इसे भाजपा ने पूरा किया है। माननीय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कैबिनेट की प्रथम बैठक के दौरान ही 18 लाख पीएम आवास को मंजूरी देकर गरीबों का सपना पूरा किया है। गोमती साय ने इस निर्णय को एतिहासिक बताया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

राजनांदगांव में दर्दनाक हादसा, डिवाइडर से टकराई कार,...

राजनांदगांव। जिले के सोमनी थाना क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में दुर्ग के आदित्य नगर निवासी चार लोगों की मौत हो...

विद्यार्थियों के लिए बड़ी राहत, अब दस्तावेजों के लिए...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में विद्यार्थियों को शैक्षणिक दस्तावेजों से जुड़े काम के लिए अब बार-बार सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। स्कूल शिक्षा मंत्री...

रायपुर से मिर्जापुर तक पुलिस का ऑपरेशन: 12 घंटे...

रायपुर। राजधानी रायपुर के खमतराई थाना क्षेत्र से युवक के अपहरण के मामले में पुलिस ने महज 12 घंटे के भीतर कार्रवाई करते हुए...

नाबालिग से गैंगरेप, दो आरोपी गिरफ्तार, नशीला इंजेक्शन लगाने...

मुंगेली। जिले के जरहागांव थाना क्षेत्र में नाबालिग बालिका से सामूहिक दैहिक शोषण के गंभीर मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो...