भाजयुमो भिलाई के वैशालीनगर मंडल की आगामी कार्यक्रमों के लिए बैठक संपन्न… जिला अध्यक्ष अमित मिश्रा भी पहुंचे

भिलाई। भाजयुमो भिलाई के वैशालीनगर मंडल की आगामी कार्यक्रमों के लिए बैठक शुक्रवार हनुमान मंदिर, गोल मार्केट में संपन्न हुई। बैठक में सबसे मुख्य कार्यक्रम नव मतदाता भारत के भाग्य विधाता अभियान के विषय में विशेष योजना बनाई गई। युवा मोर्चा के पदाधिकारियों को आगे के कार्यों हेतु लक्ष्य दिए गए। अन्य आगामी कार्यक्रमों में नमो ऐप, अक्षत वितरण, युवा सामाजिक सम्मेलन, प्रोफेशनल युवा सम्मेलन के विषय में चर्चा योजना बनी। बैठक की अध्यक्षता भाजयुमो मंडल के अध्यक्ष विनय सेन ने की जिसमे अतिथि के रूप में भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष अमित मिश्रा, भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय शुक्ला, सुपेला मंडल अध्यक्ष रूपराम साहू, महामंत्री दिनेश मिश्रा, अखिलेश वर्मा, दिनेश सिं , युवा मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष यश सोनी, शौर्य रेंके, अर्पित तिवारी, मंत्री सिद्धरत राजपूत, एन सुरेश, विनोद निर्मलकार, बसंत राजपूत, शंभु प्रसाद, हिमांशु जोशी, तुषार सत्पुटे, शिवम चौहान, आकाश वर्मा आदि भारी संख्या में वैशाली नगर मंडल के कार्यकर्ता उपस्तित थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग में खुला अत्याधुनिक स्पोर्ट्स इंजरी रिहैब क्लिनिक: डॉ....

दुर्ग। दुर्ग में हेल्थकेयर और स्पोर्ट्स रिहैब के क्षेत्र में एक नया इतिहास रचते हुए डॉ. साक्षी श्रीवास्तव बिष्ट द्वारा स्थापित “We Care Sports...

22 मई को भिलाई, उरकुरा सहित CG के 5...

रायपुर। यह देखकर गर्व होता है कि जब किसी जनप्रतिनिधि के अथक परिश्रम और जनसेवा की भावना के फलस्वरूप क्षेत्र का सर्वांगीण विकास होता...

CG – आम जनता पर महंगाई की मार… देवभोग...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की में अब आम जनता को दूध के लिए ज़्यादा कीमत चुकानी होगी। छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी दुग्ध महासंघ ने अपने प्रमुख ब्रांड...

भिलाई पब्लिक स्कूल के छात्रों का CBSE बोर्ड परीक्षा...

भिलाई। भिलाई पब्लिक स्कूल के छात्रों ने शैक्षणिक सत्र 2024-25 की बोर्ड परीक्षाओं में शानदार सफलता हासिल कर स्कूल और पूरे क्षेत्र को गौरवान्वित...

ट्रेंडिंग