CG – काम करने वाली युवती से मालिक ने किया दुष्कर्म: फिर जान से मारने की धमकी देकर ले गया इंदौर… किराए के मकान में करता 14 दिनों तक करता रहा रेप… अब आरोपी गिरफ्तार

काम करने वाली युवती से मालिक ने किया दुष्कर्म

सक्ती। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले से दुष्कर्म का मामला सामने आया था। यहां एक मालिक ने काम करने वाली युवती के साथ दुष्कर्म किया है। मालिक ने जान से मारने की धमकी देकर युवती को जबरदस्ती इंदौर ले गया और 14 दिनों तक दुष्कर्म करता रहा। पीड़िता जब वापस अपने घर पहुंची तो इसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई कर आरोपी मालिक को गिरफ्तार कर लिया। मामला पूरा जैजैपुर थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के मुताबिक, पीड़िता ने 28 जून को इसकी शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़िता ने बताया कि वो गांव के रामेश्वर प्रसाद चंद्रा के घर में मजदूरी का काम करने जाती थी। घटना वाले दिन 2 जून को भी गई हुई थी। इसी बीच रामेश्वर चंद्रा ने पीड़िता को काम करने के बहाने अपने कमरे में बुलाया और उसके साथ जबरदस्ती करते हुये बलात्कार किया। पीड़िता ने विरोध किया तो आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी और गांव में बदनाम करने की बात कही।

पीड़िता लोक लाज के डर से इसकी शिकायत किसी से नहीं की। पीड़िता के चुप रहने पर आरोपी रामेश्वर चंद्रा की हिम्मत और बढ़ गई। आरोपी ने पीड़िता को डरा धमका कर अपने साथ जबरदस्ती इंदौर ले गया और किराये के मकान में रखकर 14 दिनों तक बलात्कार करता रहा। पीड़िता आरोपी की हरकत से परेशान होकर सक्ती पहुंचते ही इसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई।

एसपी अंकिता शर्मा ने मामले को गंभीरता से लिया और आरोपी को गिरफतार करने के निर्देश दिये। आरोपी के खिलाफ 376, 506 के तहत अपराध दर्ज कर 30 जून को रामेश्वर चंद्रा को गिरफतार कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

उक्त कार्यवाही में निरीक्षक ललित चंद्रा के मार्गदर्शन में स. उ. नी. हरनारायण ताम्रकार, आर 140 अरुण चंद्रा, आर 294 दिनेश पटेल का सराहनीय योगदान रहा

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG पुलिस भर्ती: SI, सूबेदार, प्लाटून कमाण्डर के लिए...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एसआई, प्लाटून कमाण्डर व सूबेदार के पदों पर भर्ती के लिए आयोजित परीक्षा शारीरिक दक्षता करी तारीखों का ऐलान कर दिया...

मुख्यमंत्री साय का दूसरा जनदर्शन कल: समस्याओं का होगा...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का दूसरा जनदर्शन गुरुवार 4 जुलाई को आयोजित किया जाएगा। जनदर्शन में मुख्यमंत्री साय पूर्वाह्न 11 बजे से 1...

CM साय की सख्त कार्रवाई: शासकीय जमीन पर अवैध...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश के बाद रायपुर जिले में शासकीय जमीनों पर अवैध कब्जा कर अवैध निर्माण करने और उनकी अवैध तरीके...

दुर्ग में पार्षद पति और देवर की लोगों ने...

रिसाली निगम के वार्ड 15 की कांग्रेस पार्षद ईश्वरी साहू के पति और देवर को लोगों ने जमकर पिटा आरोप है कि शिव मंदिर के...

ट्रेंडिंग