श्री राम जन्मभूमि अयोध्याधाम से पावन ज्योति पहुंची छत्तीसगढ़: वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मुख्यमंत्री को सौंपा गया पवित्र ज्योति कलश… CM ने लोगों से की अपील – श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर घर-घर ज्योति जलाएं

रायपुर। श्री राम जन्मभूमि अयोध्याधाम से पावन ज्योति आज छत्तीसगढ़ पहुंची। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को आज राज्य अतिथि गृह पहुना में श्री राम जन्मभूमि आयोध्याधाम से पावन ज्योति लेकर राजधानी रायपुर पहुंचे रामभक्तों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पवित्र ज्योति कलश सौंपा। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि राजधानी रायपुर के श्री राम मंदिर में ज्योति कलश को रखा जाएगा, जहां से प्रदेश भर में पावन ज्योति भेजी जाएगी। मुख्यमंत्री ने श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर प्रदेशवासियों से घर-घर ज्योति जलाने अपील की।  

श्री आयोध्याधाम से पावन ज्योति लेकर छत्तीसगढ़ पहुंचे रामभक्तों ने मुख्यमंत्री साय को बताया कि रामभक्तों का सात सदस्यीय दल रामजन्मभूमि से ज्योति कलश लाने गया था। उल्लेखनीय है कि दल में मुस्लिम सम्प्रदाय से भी भिलाई निवासी रज्जन अकील खान और शाहनवाज ने अपनी सहभागिता दी है। दल में प्रग्नेश महेंद्र भाई पटेल, राजू साहू, अरविंद पटेल, आकाश पाल आदि शामिल रहे। मुख्यमंत्री को रामभक्तों द्वारा आयोध्याधाम का प्रसाद भी भेंट किया। इस अवसर रोहित कौशिक, प्रकाश शर्मा, पंडित विकास शास्त्री, टीका राम साहू, राजेश तिवारी, महेश सहित अनेक रामभक्त उपस्थित रहे। 

खबरें और भी हैं...
संबंधित

पहचान से परे मान्यता: मुस्लिम पुरस्कार विजेता और भारत...

नई दिल्ली। हर साल भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों की घोषणा मात्र प्रतिष्ठित नामों की सूची नहीं होती। यह राष्ट्र की प्राथमिकताओं, मूल्यों और...

छत्तीसगढ़ में एक और घोटाला! योग दिवस आयोजन में...

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ में फिर एक घोटाला सामने आया है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को अंबिकापुर में आयोजित होने वाले राज्य...

छत्तीसगढ़ योग आयोग को मिला नया अध्यक्ष, बिलासपुर के...

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य योग आयोग के अध्यक्ष पद पर बिलासपुर निवासी संजय अग्रवाल की नियुक्ति की है। इस संबंध में चिकित्सा शिक्षा (आयुष) विभाग ने...

CG News : तेज आंधी-तूफान से बाउंड्रीवॉल गिरी, मलबे...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में गुरुवार को तेज आंधी, तूफान और बारिश के दौरान बड़ा हादसा हो गया। पूंजीपथरा थाना क्षेत्र के चिराईपानी...