दुर्ग में नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ करने वाला बदमाश पड़ोसी जिले से अरेस्ट: रास्ता रोककर पकड़ा हाथ फिर की अश्लील हरकत… जान से मारने की धमकी भी; जानिए कैसे हुआ मामले का खुलासा

दुर्ग। दुर्ग पुलिस ने छेड़छाड़ के आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के ऊपर नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ गाली-गलौज, रास्ता रोककर बेईज्जती करना और जान से मारने की धमकी देकर हाथ पकड़कर अश्लील हरकत कर छेड़छाड़ हरकत करने का संगीन आरोप है। बताया जा रहा है कि, आरोपी लंबे समय से फरार था। पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बालोद निवासी किशोर अंकित अंकित साहू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

दुर्ग पुलिस ने बताया कि, आरोपी के खिलाफ धारा 341, 354, 506 IPC के तहत कार्रवाई की गई है। आरोपी अंकित साहू, उम्र 22 वर्ष, ग्राम देवरी थाना गुण्डरदेही, जिला बालोद का निवासी है। आरोपी ने पहले तो नाबालिग बालिका को बेईज्जती करने की नियत से उसका पीछा कर रास्ता रोका और जान से मारने की धमकी देकर उसके लड़की का हाथ पकड़कर अश्लील हरकत कर छेड़छाड़ एवं अश्लील हरकत करते हुए गाली-गलौच किया। पीड़िता के रिपोर्ट के बाद 25 मई 2023 को पुलिस ने अपराध कायम कर विवेचना में लिया।

उस समय से आरोपी फरार था। पुलिस आरोपी की तलाश लगातार कर रही थी। मुखबीर के द्वारा सूचना मिली की आरोपी अपने निवास बालोद में है। दुर्ग पुलिस ने दबिश देकर आरोपी को हिरासत में लेकर थाना दुर्ग लाया। पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना जुर्म कबूल किया। इसके बाद उसको गिरफ्तार कर ज्यूडिशियल रिमाण्ड में भेज दिया गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग में ‘भीम का मैंगो’ आइस कैंडी की बिक्री...

दुर्ग। जिले में बिकने वाली 'भीम का मैंगो' (ग्रीन कलर) आइस कैंडी के एक बैच की बिक्री पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने तत्काल प्रभाव...

शादी का झांसा देकर शिक्षिका से दुष्कर्म, गर्भवती होने...

बलौदाबाजार। शादी का झांसा देकर एक युवती का शारीरिक शोषण करने, गर्भवती होने के बाद शादी से इनकार करने और लगातार मानसिक प्रताड़ना देने...

महासमुंद में मिले हीरे : सीएम साय ने कहा...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि जुड़ गई है। महासमुंद जिले के सरायपाली क्षेत्र स्थित बलौदा-बेलमुंडी डायमंड ब्लॉक में वैज्ञानिक अन्वेषण...

CG News : रेत में दफन मिला युवती का...

महासमुंद। जिले में एक 18 वर्षीय युवती की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. युवती का शव नाले की रेत में दफन अवस्था...