CG – जवान की मौत
कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से बड़ी खबर आ रही है। यहां सीएएफ के जवान ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मृतक जवान चंद्रशेखर यादव (37 वर्ष) बीजापुर CAF में 15वीं वाहिनी में पदस्थ था। जानकारी के मुताबिक ड्यूटी के दौरान ही जवान ने सर्विस रिवाल्वर से खुद को गोली मार ली।
मिली जानकारी के मुताबिक जवान चंद्रशेखर यादव धमतरी जिले के रुद्री थाना का रहने वाला था। कांकेर SP दिव्यांग पटेल ने बताया कि जवान की मौत के कारण अभी स्पष्ट नहीं है। फिलहाल पुलिस इस पूरे प्रकरण की जांच कर रही है।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पदस्थ जवान चंद्रशेखर यादव हलवा चौकी में मोर्चा ड्यूटी पर तैनात था। इस दौरान उसने खुद को गोली मार ली।