भिलाई में मौत बनकर आई आंधी-तूफान: मकान का शीट ईंट के साथ गिरा…बच्चे की गयी जान

-मकान का टिन शीट ईटे के साथ गिरा
-मोहल्ले में मची अफरा तफरी
-आधी रात हुई घटना

भिलाई। गुरुवार की रात तेज आंधी तुफान से मकान का शीट व ईंट गिरने से मासूम की मौत होने का मामला प्रकाश में आया है। वहीं माता-पिता भी घायल हो गए है। प्रगति नगर कैम्प 1 निवासी अशोक प्रजापति अपनी पत्नी निर्मला देवी, बेटी निशा, अंशिका और पुत्र प्रियांशु अपने अपने कमरे में सोए हुए थे। गुरुवार-शुक्रवार की दरम्यानी रात 1.15 बजे तेज रफ्तार से आंधी और तुफान आने लगा।

अशोक के बाजू में दो मंजिला मकान विजय नारायण प्रसाद का है। विजय ने अपने छत में टिना और सीमेंट के शीट से अस्थायी कमरा बनाया था। आंधी तुफान में शीट उखड़कर अशोक के मकान में जा गिरा। जहां प्रियांशु सोया था पंखा को तोड़ते हुए ईट उसके सिर सीने में जा गिरा।

घटना में प्रियांशु की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं अशोक, निर्मला देवी भी इसके चपेट में आ गए। घायल अवस्था में ही दोनों बेटे के कमरे में पहुंचे जहां प्रियांशु खुन में पड़ा मिला। तेज आवाज से बस्ती वाले जाग उठे और बालक समेत घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने प्रियांशु को मृत घोषित कर दिया।

अशोक व निर्मला देवी का उपचार अस्पताल में जारी है। दोनों बेटियां घटना में सुरक्षित है। प्रियांशु तीन दर्शन मंदिर स्थित महारानी लक्ष्मी बाई स्कूल में कक्षा 7 वीं में पढ़ाई करता था। मृतक का पिता अशोक ट्रांसपोर्ट नगर में स्पेयर पार्टस की दुकान में कार्यरत है।

मोहल्ले में छाया मातम
प्रजापति परिवार के घर दुखो का पहाड टूटने के बाद मोहल्ले के लोगों ने रात भर नहीं सोया है। हर कोई परिवार का हाल चाल जानने को बेताब हो रहें है। वहीं प्रियांशु मोहल्ले के बच्चों के साथ पढ़ाई के अलावा खेलकूद में रहा करता था। पढ़ाई लिखाई में तेज रहने वाला प्रियांशु की आवाज अब कभी नहीं सुन पाएगें। दो बहनों में इकलौते भाई के मौत के बाद बहनो का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि ईट, शीट गिरने की आवाज से मोहल्ले के लोग उठकर बाहर आ गए। अपने घर के आसपास देखने लगे फिर पता चला कि प्रजापति परिवार में घटना हुई है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

कम टैक्स के चक्कर में न भरें गलत ITR:...

भिलाई। आयकर रिटर्न (ITR) दाखिल करते समय केवल टैक्स कम करने पर ध्यान देना भविष्य में भारी पड़ सकता है। अधूरी जानकारी और गलत...

रायपुर में सनसनी: महिला थाना के पास मिला युवक...

रायपुर। राजधानी रायपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब महिला थाने के पास सड़क किनारे एक युवक...

साय कैबिनेट के बड़े फैसले: अग्निवीरों को छत्तीसगढ़ पुलिस,...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में बुधवार (22 जुलाई 2026) को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में राज्य के...

Durg News : पूर्व भारतीय क्रिकेटर राजेश चौहान पर...

दुर्ग। पूर्व भारतीय क्रिकेटर राजेश चौहान पर ट्रांसपोर्ट का काम दिलाने का झांसा देकर करीब 17.52 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप लगा...