पुल के ऊपर से गुजर रही थी ट्रेन… चोर ने स्पाइडर मैन की तरह पलक झपकते छीन लिया फोन… देखिए वीडियो

नई दिल्ली। ट्रेन के अंदर चोरी की कई अजीबोगरीब घटनाओं के बारे में आपने पढ़ा और देखा होगा, हालांकि इस समय जो वीडियो वायरल हो रहा है वह चौकाने वाला है। जी दरअसल इस वीडियो में एक चोर ने हाथ साफ करते हुए कुछ इस तरह दिखाया जिसे देख हर कोई हैरान है। मामला बिहार के बेगूसराय का बताया जा रहा है।

वीडियो में नजर आ रहा है कि कुछ लोग ट्रेन में बैठे हुए नदी का वीडियो बना रहे थे, गाने सुन रहे थे कि तभी एक शख्स झपट्टा मारकर मोबाइल छीन लेता है। यह सब कुछ इतनी तेजी से होता है कि एक पल तो कुछ समझ ही नहीं आता। एक सेकेंड के लिए वह लड़का, जिसका मोबाइल छीना जा चुका होता है, भौंचक्का रह जाता है। जब वह अपना इयरफोन हटाकर कहता है, ‘मोबाइल ले गया’, तब जाकर पूरा माजरा समझ में आता है।

ऐसे में अब सवाल यह उठता है कि जब ट्रेन चल रही हो, नदी के ऊपर बने पुल से गुजर रही हो तो ट्रेन के बाहर कोई नहीं है, नहीं तो इस युवक का फोन किसने लूटा? इस मामले का वीडियो अब वायरल हो रहा है और जिस रफ्तार से यह घटना हुई उसे समझने के लिए आपको धीमी रफ्तार से वीडियो देखना होगा।

दरअसल, करीब से देखने पर पता चलता है कि एक आदमी पुल के लोहे के खंभे पर लटका हुआ है और जैसे ही ट्रेन उसके पास से गुजरती है, वह पलक झपकते ही स्पाइडर मैन जैसे युवक पर झपट पड़ता है , फोन गायब हो जाता है।

लुटेरे की करतूत और रफ्तार देखकर यह नहीं कहा जा सकता कि यह उसकी पहली घटना है, लेकिन यह लुटेरा स्पाइडर मैन पहली बार डकैती के कैमरे में कैद हुआ है, ऐसे अगर आप भी ट्रेन में सफर करते हैं तो हो जाए सावधान । यदि आप किसी खिड़की या दरवाजे के पास बैठते हैं, तो सावधान रहें कि अगला शिकार आप या कोई और हो सकता है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बेटी से दुष्कर्म करने वाले पिता को आजीवन कारावास,...

रायपुर। अपनी ही बेटी के साथ लगातार दुष्कर्म करने वाले 47 वर्षीय पिता को रायपुर फास्ट ट्रैक कोर्ट ने कठोर सजा सुनाई है। न्यायाधीश...

कांकेर: 25 लाख के इनामी खूंखार नक्सली प्रभाकर और...

कांकेर। कांकेर के अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय ने नक्सल संगठन में DKSZC रैंक के 25 लाख के इनामी खूंखार नक्सली प्रभाकर और उसकी...

CG में 70 करोड़ की ठगी, 500 निवेशक बने...

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में करोड़ों रुपये की निवेश धोखाधड़ी का बड़ा मामला सामने आया है। महालक्ष्मी इंटरप्राइजेज कंपनी के नाम पर करीब...

CG Crime : पत्नी के प्रेमी ने रची खौफनाक...

रामानुजगंज। छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज को झारखंड के गढ़वा से जोड़ने वाले मार्ग पर 5 जून को हुए सड़क हादसे के मामले में पुलिस ने...