CG बिग ब्रेकिंग: निर्माणाधीन भवन की दीवार भर-भराकर गिरी… काम कर रहे मजदूर आए चपेट में… एक की मौत 13 घायल, 2 की हालत नाजुक

निर्माणाधीन भवन की दीवार भर-भराकर गिरी

भानुप्रतापपुर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से बड़ी खबर आ रही है। जिले के ग्राम चवेला में राइस मिल के लिए भवन का निर्माण कार्य चल रहा था। उसी दौरान निर्माणाधीन भवन की दीवार गिर गई। इसकी चपेट में आने से एक मजदूर की मौत हो गई। वही 13 मजदूर घायल हो गए है। इसके बाद इसकी जानकारी 108 को दी गई। सूचना मिलते ही 108 की टीम मौके पर पहुंची। घायल मजदूरों को अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया ,जिसमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रहे। मामला भानुप्रतापपुर थाना क्षेत्र का है। फिलहाल प्रशासनिक अमला रेस्क्यू में जुट गए है।

हादसे के वक्त 15 से ज्यादा मजदूर मौके पर काम कर रहे थे। दीवार की चपेट में आने से जहां एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गयी, वहीं 13 मजदूर घायल हो गये। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गयी, तत्काल स्थानीय लोगों ने दीवार के नीचे दबे मजदूरों को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गयी थी।

वहीं 13घायलों को भानुप्रतापपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया। 13 घायलों में 2 की हालत गंभीर बतायी जा रही है। स्थानीय लोगों के मुताबिक दीवार काफी ऊंची-ऊंची बनायी जा रही थी, जो अचानक से गिर गया। 40-45 फीट ऊंची दीवार में काम करने को लेकर कोई सुरक्षा के इंतजाम भी नहीं किये गये थे, जिसकी वजह से हादसा हो गया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, 3...

बिलासपुर। जिले के तखतपुर थाना क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा हो गया। जूनापारा पुलिस चौकी के पास तेज रफ्तार ट्रक ने सामने से आ...

एशियन गेम्स 2026 में छत्तीसगढ़ की बड़ी उपलब्धि, रायपुर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के रायपुर निवासी स्नेहिल अधिरवार ने अंतरराष्ट्रीय ई-स्पोर्ट्स के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। जापान के आइची-नागोया में...

CG News: महिला से घर में घुसकर छेड़खानी और...

रायगढ़। धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के ओंगना गांव में महिला के घर में घुसकर छेड़खानी और मारपीट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है...

CG Crime : कांग्रेस नेता और पत्नी पर जानलेवा...

सरगुजा। मणिपुर थाना क्षेत्र के दर्रीपारा इलाके में देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब करीब 15 से 20 बदमाशों ने कांग्रेस नेता...